10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Facebook पर दोस्ती कर दिया शादी का ऑफर, जयपुर से युवती को बुलाकर होटल में कर डाला कांड

जयपुर की युवती ने दर्ज कराई एफआइआर
1 minute read
Google source verification
crime news of jodhpur

Facebook पर दोस्ती कर दिया शादी का ऑफर, जयपुर से युवती को बुलाकर होटल में कर डाला कांड

जोधपुर. सोशल नेटवर्र्किंग साइट फेसबुक ( Facebook ) पर मित्रता करने के बाद एक युवक ने जयपुर की युवती को जोधपुर बुलाया और 12वीं रोड चौराहे के पास होटल में बलात्कार किया। फिर वह शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। शादी से मना करने पर देवनगर थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार जयपुर की एक युवती ने प्रतापनगर निवासी हेमंत आचार्य के खिलाफ बलात्कार, यौन शोषण के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।

आरोप है कि गत वर्ष फरवरी में फेसबुक पर उसकी मित्रता हेमंत से हुई थी। फिर दोनों आपस में चैटिंग करने लगे। इस दौरान दोनों करीब आ गए। आरोपी ने शादी करने का विश्वास दिलाया। इस विश्वास में आकर वह जोधपुर आई थी। 12वीं रोड चौराहे के पास होटल में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। गत दिनों युवती ने शादी का दबाव डाला तो उसने मना कर दिया।

रुपए देकर शादी की, अब पत्नी को घर से निकाला
जिले के भोपालगढ़ थानान्तर्गत बुड़किया गांव में एक व्यक्ति ने ढाई साल बाद पत्नी व मासूम बच्ची को घर से निकाल दिया। उसने रुपए देकर इस महिला से शादी की थी। इलाहाबाद के बारां में जसरा बारां निवासी शीतल उर्फ प्रिया तिवारी ने बताया कि जनवरी 2016 को उसकी शादी बुड़किया में दुकान संचालक से हुई थी। कुछ समय बाद ही दोनों में मनमुटाव हो गया और विवाद होने लगा, लेकिन समाज के लोगों ने बातचीत से समझाइश करवा दी थी। अब उसे एक पुत्री है। गत दिनों पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे निकाल दिया था। सास ने भी मारपीट की थी। इस संबंध में वह भोपालगढ़ थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह पुत्री को लेकर इधर-उधर भटक रही है।