10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर सबसे ठंडा, फलोदी सबसे गर्म

Rajasthan Weather Update - आज से गिरना शुरू होगा पारा, सर्दी बढ़ेगी- दिवाली के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म
less than 1 minute read
Google source verification
winter_2020.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

जोधपुर. दिवाली के दरम्यान आए पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को समाप्त हो गया। पूरे प्रदेश में आसमां साफ रहने के साथ धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से समूचे प्रदेश में रात व दिन के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी तो सप्ताहांत तक चलती रहेगी। इस दौरान सर्दी बढऩे का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा चलने और हल्की धुंध छाए रहने के कारण गुलाबी सर्दी का मौसम बना हुआ था। सूरज के क्षितिज पर चढऩे के साथ सर्दी का असर कम होने लगा। दिन में आसमां साफ और मौसम खुला रहा। दोपहर में तापमान 29.5 डिग्री पर पहुंचा। शाम ढलने के बाद वातावरण में फिर से ठंडक घुलने लग गई। गांवों व दूरदराज के क्षेत्रों में मौसम में सर्दी अधिक थी।

जैसलमेर सबसे ठंडा, फलोदी सबसे गर्म
पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा 7 डिग्री रहा। वहां सुबह और रात को जाड़ा तेज रहा। मैदानी इलाकों में जैसलमेर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 12 और दिन का 25 डिग्री तक मापा गया। जोधपुर जिले का फलोदी कस्बा सबसे गर्म रहा। यहां न्यूनतम तापमान 16.6 व अधिकतम 32.6 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का तापमान 16.6 व दिन का 30.6 डिग्री मापा गया।

जोधपुर में एक सप्ताह से 16 डिग्री के पास है पारा
तिथि ------ न्यूनतम तापमान ------ अधिकतम तापमान
16 नवम्बर ------17.4 ------29.5
15 नवम्बर ------16.7 ------31.7
14 नवम्बर ------16.1 ------32
13 नवम्बर ------15.7 ------30.1
12 नवम्बर ------16.2 ------29.2
11 नवम्बर ------15.8 ------30.4
(अब सप्ताहांत तक पारा 12 डिग्री के नीचे आने की संभावना है।)