10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून के बाद जल शक्ति अभियान के अच्छे दिखे परिणाम, कार्यों की समीक्षा के बाद अब अगले साल पर फोकस

जल शक्ति अभियान के अच्छे परिणाम आने लगे हैं। मानसून का अच्छा साथ रहा इसलिए चेहरे खिल गए हैं। अब सरकारी मशीनरी का पूरा फोकस अगले साल के परिणाम पर है। केन्द्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव और जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी अमिताभ गौतम ने शनिवार आयोजित बैठक में कहा कि टीम को अग्रिम योजना बनाकर लक्ष्य की ओर बढऩा है।
less than 1 minute read
Google source verification
jal shakti campaign meeting at jodhpur collectorate

मानसून के बाद जल शक्ति अभियान के अच्छे दिखे परिणाम, कार्यों की समीक्षा के बाद अब अगले साल पर फोकस

जोधपुर. जल शक्ति अभियान के अच्छे परिणाम आने लगे हैं। मानसून का अच्छा साथ रहा इसलिए चेहरे खिल गए हैं। अब सरकारी मशीनरी का पूरा फोकस अगले साल के परिणाम पर है। केन्द्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव और जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी अमिताभ गौतम ने शनिवार आयोजित बैठक में कहा कि टीम को अग्रिम योजना बनाकर लक्ष्य की ओर बढऩा है।

अभियान के कार्यो के स्तर पर संतोष जताते हुए कहा कि अगले वर्ष भी मानसून बेहतर होगा यह मानकर प्लान बनाना है। फील्ड विजिट भी की गई। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि जनवरी से जुलाई तक सिविल कार्य करने होंगे जिससे उनका सही उपयोग हो सके। व्यक्तिगत टांको, कम्यूनिटी वर्क, वृक्षारोपण कार्य, वाटर कंजरवेशन और रेनवाटर हार्वेस्टिंग, परंपरागत जल स्त्रोतों की भी समीक्षा की गई।

ये हुए कार्य
- वाटर शेड के तहत 42 कृषि कुंड बनाए।
- मनरेगा में 227 कार्य पूरे किए।
- 2 करोड़, 60 लाख 69 हजार रुपए अब तक खर्च।
- 34 बोरवेल रिचार्ज करने पर 10 लाख 20 हजार रुपए खर्च।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत आज आए
भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत एक दिवसीय प्रवास पर 22 सितम्बर सुबह जोधपुर पहुंचे। शेखावत यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। शेखावत शनिवार रात को दिल्ली से रेल मार्ग से रवाना होकर रविवार सुबह जोधपुर पहुंचे। इसके बाद शेरगढ़ में सम्मान समारोह में शामिल होंगे। शेरगढ़ से शाम तक जोधपुर आएंगे और रविवार रात को ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।