10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर में किया प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का आगाज, कपड़े की थैलियों का किया वितरण

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम और भाजपा जोधपुर शहर के कार्यक्रम में भाग लिया।
2 min read
Google source verification
jal shakti minister gajendra singh shekhawat latest news in hindi

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर में किया प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का आगाज, कपड़े की थैलियों का किया वितरण

जोधपुर. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम और भाजपा जोधपुर शहर के कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपामीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि मंत्री शेखावत ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छत व प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर रातानाडा सब्जी मंडी क्षेत्र में महापौर घनश्याम ओझा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें कपड़े की बनी थैलियों का वितरण कर प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत एमजीएच अस्पताल स्थित गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

मंदिर में किए दर्शन
जोधपुर प्रवास के दौरान मंत्री शेखावत ने चांदपोल स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर गोवर्धन तालाब का निरीक्षण किया। रिक्तेश्वर महादेव के पीछे ििसत हेमकरण की नाडी, सूरसागर राजबाग स्थित ओझा का तालाबका अवलोकन भी किया। इस दौरान शेखावत ने खरबूजा बावड़ी पहुंच कर बारिश व सीवरेज के पानी से परेशान लोगों की समस्याएं सुनी।

महिला पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। प्लास्टिक व कचरे से देश को मुक्ति औऱ स्वच्छता के लिए छात्राओं को शपथ दिलाई। न्यू कैम्प्स महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास स्पोट्र्स सेन्टर की ओर से आयोजित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित किया। दोपहर बाद आमजन से मुलाकात की।