10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसी माह जोधपुर में जनता क्लिनिक शुरू होने की उम्मीद

  स्वास्थ्य विभाग जुटा तैयारियों में
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में इसी माह जनता क्लिनिक शुरू हो सकते हैं। इसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। हालांकि ये प्रोजेक्ट फिलहाल शहर में ही शुरू होगा, उसके बाद में ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू होगा। प्राथमिक तौर पर चिकित्सा विभाग ने जोधपुर शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक जगह चिन्हित पहले से कर ली थी। इसमें जोधपुर शहर का बाईजी का तालाब नगर निगम सेंसस सेंटर, सूरसागर विस क्षेत्र का मसूरिया में और सरदारपुरा विस क्षेत्र का राजकीय आयुर्वेद औषधालय के समीप जगह चिन्हित पहले से हो रखी है। विभाग का अधिकांश समय कोरोना में लग जाने के कारण वे क्लिनिक शुरू नहीं कर पाए। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार कार्य होगा। जनता क्लिनिक जल्द शुरू किया जाएगा। यहां चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पद रहेंगे।