11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश से छलनी सडक़ों के घावों पर निगम-जेडीए लगाएगा 40 करोड़ का ‘मरहम’, अधिकारियों ने किया सर्वे

बारिश में छलनी हुई शहर की सडक़ों के घावों को भरने के लिए निगम-जेडीए 20-20 करोड़ का मल्हम लगाएंगे। इसके लिए दोनों विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त सर्वे किया।
less than 1 minute read
Google source verification
JDA and nagar nigam will improve damage roads in jodhpur

बारिश से छलनी सडक़ों के घावों पर निगम-जेडीए लगाएगा 40 करोड़ का ‘मरहम’, अधिकारियों ने किया सर्वे

अविनाश केवलिया/ जोधपुर. बारिश में छलनी हुई शहर की सडक़ों के घावों को भरने के लिए निगम-जेडीए 20-20 करोड़ का मल्हम लगाएंगे। इसके लिए दोनों विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त सर्वे किया।

जेडीए आयुक्त गौरव अग्रवाल और निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला के साथ दोनों विभागों के तकनीकी अधिकारियों ने सर्वे किया। प्राधिकरण एवं नगर निगम ने कुल 40 करोड़ का बजट शहरों की सडक़ों की दशा सुधारने के लिए रखा गया है।


सीएम के विधानसभा क्षेत्र के लिए लगाए टैंडर

जेडीए द्वारा वार्ड संख्या 60 मदरेणा कॉलोनी में अत्यधिक क्षतिग्रस्त सडक़ों एवं सीवर लाईन का कार्य, भानुनगर में पार्क का विकास कार्य, ढलावता व बनावता बेरा में सीसी सडक़ का निर्माण कार्य, शिव शक्ति नगर गली नं. 5, 6 एवं अन्य गलियों में डामरीकरण का कार्य सहित अन्य वार्ड में भी ऐसे ही कार्यों के टैंडर जारी किए हैं। साथ ही उद्यान के कार्य भी करवाए जाएंगे।

क्षतिग्रस्त है शहर की सडक़ें

शहर में आई बारिश के बाद अधिकांश क्षेत्रों में सडक़ों की हालत दयनीय है। वहीं पाइप लाइन डालने के कार्य के चलते भी कई क्षेत्रों में अर्से से सडक़ें उधड़ी पड़ी हैं। जिम्मेदारों के मौन होने के चलते अब इन सडक़ों पर बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।