10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस साल नहीं आई जेठ की दोपहरी

Jodhpur Weather - 42.5 डिग्री से ऊपर नहीं गया पारा- महीने में केवल 11 दिन पारा रहा 40 डिग्री से ऊपर रहा
2 min read
Google source verification
इस साल नहीं आई जेठ की दोपहरी

इस साल नहीं आई जेठ की दोपहरी

जोधपुर. मौसम में अत्यधिक बदलाव होने के कारण इस साल प्रदेश में ‘जेठ की दोपहरी’ नहीं आई। जोधपुर में महीने का सर्वाधिक उच्चतम तापमान केवल 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वह भी जयेष्ठ के पहले दिन प्रतिपदा को रिकॉर्ड किया गया। पूरे महीने केवल 11 दिन तापमान चालीस डिग्री से ऊपर रहा। गुरुवार को पूर्णिमा के साथ ही इस साल का जयेष्ठ महीना समाप्त हो जाएगा।

हिंदू पंचाग में जयेष्ठ का महीना सर्वाधिक गर्मी वाला महीना माना जाता है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में तकरीबन हर रोज पारा 45 डिग्री से ऊपर रहता है। गर्म हवाएं बहती है, जिसके कारण इस महीने की दोपहरी का सामना करना चुनौती मानी जाती है। दूरस्थ धोरों में पारा 50 डिग्री के आसपास रहता है लेकिन इस बार चक्रवाती तूफानों और पश्चिमी विक्षोभों के असर से प्रदेश में लगातार नमी बनी रही। पश्चिमी हवाएं नहीं चलने से मौसम शुष्क नहीं हो सका। लू की जगह इस साल उमस ने झकझोरे रखा।

शुरुआत के 5 दिन ही पड़ी तेज गर्मी
जयेष्ठ महीने की शुरुआत 27 मई को हुई। शुरुआत के पांच दिन ही तापमान 41 डिग्री से ऊपर रहा था। इसके बाद तापमान कभी भी 41 डिग्र्री को नहीं छू पाया। महीने में केवल तीन दिन 42 डिग्री से अधिक पारा था। पिछले बारह दिनों से तापमान चालीस डिग्री के भीतर बना हुआ है।

जयेष्ठ में आ जाता मानसून, अब जुलाई में संभावना
प्रदेश में उदयपुर-झालावाड़ के रास्ते 19 जून को मानसून ने प्रवेश कर लिया। इसके अगले दिन यह बाड़मेर, जालोर से भीलवाड़ा होते हुए धौलपुर तक पहुंच गया। गत चार दिनों से यह वहां अटका है। कोई अन्य मौसमी तंत्र नहीं होने से मानसूनी हवाएं आगे नहीं बढ़ पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब पूरी तरीके से धीमा पड़ चुका है। अगले 7-10 दिन इसके आगे बढऩे के आसार बहुत कम हैं। अब शुष्क मौसम रहेगा। थार के मानसून में अब नियत समय पर जुलाई में ही प्रवेश की संभावना है।

केवल 11 दिन पारा चालीस डिग्री से ऊपर
तिथि ------- अधिकतम तापमान
27 मई ------- 42.5
28 मई ------- 42.4
29 मई ------- 42.1
30 मई ------- 40.8
31 मई ------- 41.6
1 जून ------- 40
2 जून ------- 40.5
7 जून ------- 40.6
9 जून ------- 40.3
11 जून ------- 40.8