10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वैलरी शॉप का शटर तोड लाखों के आभूषण चुराए

सोने-चांदी के अर्धनिर्मित आभूषण हुए चोरी
less than 1 minute read
Google source verification
ज्वैलरी शॉप का शटर तोड लाखों के आभूषण चुराए

ज्वैलरी शॉप का शटर तोड लाखों के आभूषण चुराए

जोधपुर. रातानाडा थानान्तर्गत भगवती कॉलोनी स्थित ज्वैलरी शॉप का शटर व ताले तोडक़र चोरों ने शुक्रवार मध्यरात्रि लाखों रुपए के सोने-चांदी के अर्धनिर्मित आभूषण चुरा लिए। तैयार आभूषण घर ले जाने से चोरी से बच गए।
पुलिस के अनुसार इन्द्रचंद सोनी की भगवती कॉलोनी में आभूषण की दुकान है। घर जाने से पहले उसने शुक्रवार रात शटर लॉक किया था। साथ ही सोने व चांदी के तैयार आभूषण बैग में रख घर ले गया था। लाखों रुपए के सोने व चांदी के अद्र्धनिर्मित आभूषण दुकान में रखे थे। रात दो बजे दो युवक आए और शटर तोड़ दिया। वे दुकान में घुसे और अलमारियों व शोकेस के ताले तोडक़र सोने व चांदी के अर्धनिर्मित आभूषण चुराकर रफ्फूचक्कर हो गए।

ज्वैलर शनिवार सुबह दुकान पहुंचे तो शटर टूटा देख चौंक गए। अंदर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। चोरी होने वाले आभूषण की कीमत २५ से तीस लाख रुपए बताई जाती है।
पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो दो युवकों की हरकत सामने आई। थानाधिकारी लीलाराम का कहना है कि चोरी का मामला दर्ज किया गया है। फुटेज से चोरों की तलाश की जा रही है।