10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमआर के सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी

एमआर के सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी
less than 1 minute read
Google source verification
एमआर के सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी

एमआर के सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी

एमआर के सूने मकान से लाखों के जेवर चोरी
जोधपुर.
बनाड़ थानान्तर्गत नांदड़ी में रामनगर स्थित मकान के ताले तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर व रुपए चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार मूलत: पीपाड़ शहर थानान्तर्गत बाड़ा खुर्द हाल रामनगर सेक्टर ए निवासी एमआर रामसिंह पुत्र नारायणसिंह राजपुरोहित गत 28 मई सुबह गांव गया था। पीछे मकान में कोई नहीं थे। दूसरे दिन शाम छह पड़ोसी ने मकान में चोरी की सूचना दी। वह रात को घर लौटा। खिड़की की जाली टूटी हुई थी। सीढिय़ों का गेट खुला था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने ताले तोड़कर मकान से एक टेबलेट, तिजोरी में रखे 18-20 हजार रुपए, दस तोला चांदी की पायजेब, सोने की 4-5 फीणियां, दो ब्ल्यूटूथ और बच्चों के गुल्लक से करीब दो हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच शुरू की। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।