
जोधपुर . जेएनवीयू के सत्र 2017-18 में परीक्षा देने वाले नियमित विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा समाप्ति के बाद किताबें पुस्तकालय में जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थियों के परिणाम रोके जा रहे हैं। एेसे विद्यार्थियों के परिणाम पुस्तकालय से नो ड्यूज के बाद ही जारी किए जाएंगे। पुस्तकालय मण्डल अध्यक्ष प्रो. चैनाराम चौधरी ने यह जानकारी दी।