10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू के सभी कार्मिक कोरोना नेगेटिव, परीक्षा शाखा खुली

jnvu jodhpur - 3 पूर्व कुलपति सहित 100 से अधिक कर्मचारी पेंशन के लिए केंद्रीय कार्यालय पहुंचे
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू के सभी कार्मिक कोरोना नेगेटिव, परीक्षा शाखा खुली

जेएनवीयू के सभी कार्मिक कोरोना नेगेटिव, परीक्षा शाखा खुली

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के सभी कार्मिकों के कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद विवि प्रशाासन ने शनिवार को परीक्षा व गोपनीय शाखा खोलने के निर्देश जारी किए। इस सप्ताह की शुरुआत में ही परीक्षा शाखा प्रभारी और गोपनीय शाखा का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला था, जिसके बाद विवि के सभी कार्मिकों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। परीक्षा शाखा शुरू होने के बाद विद्यार्थियों में भी राहत है। विवि प्रशासन ने 9 जुलाई से परीक्षाओं की घोषणा कर रखी है।

उधर जून का दूसरा पक्कवाड़ा समाप्त हो जाने के बाद भी पूर्व कार्मिकों को पेंशन नहीं देने के कारण शनिवार को विवि के केंद्रीय कार्यालय में सौ से अधिक पेंशनर्स इकठ्ठा हुए। इसमें तीन पूर्व कुलपति बीकानेर विवि के कुलपति प्रो गंगाराम जाखड़, जेएनवीयू के पूर्व कुलपति प्रो गुलाबसिंह चौहान और प्रो भंवर सिंह राजपुरोहत भी शामिल थे। पेंशनर्स ने कुलपति को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द पेंशन दिलाने की मांग की।

जेएनवीयू पेंशनर्स सोसायटी के अध्यक्ष गंगाराम जाखड़ ने बताया कि दो दशक पहले विवि में पेंशन शुरू होने के बाद यह पहला साल है जब पेंशन मिलने में इतनी दिक्कतें आ रही है। पिछले महीने भी मई के दूसरे सप्ताह में पेंशन मिली जिसके कारण कई कार्मिकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।