10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उच्च शिक्षा पर मंडराया कोरोना का साया, जेएनवीयू ने 31 मार्च तक स्थगित की सभी परीक्षाएं

कोरोना वायरस का साया उच्च शिक्षा पर भी मंडराता नजर आने लगा है। सरकारी आदेशों के बाद जहां धारा 144 लागू की जा चुकी है और अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इस बीच जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने भी नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार से 31 मार्च तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
jnvu cancelled its exams due to coronavirus outbreak in jodhpur

उच्च शिक्षा पर मंडराया कोरोना का साया, जेएनवीयू ने 31 मार्च तक स्थगित की सभी परीक्षाएं

जोधपुर. कोरोना वायरस का साया उच्च शिक्षा पर भी मंडराता नजर आने लगा है। सरकारी आदेशों के बाद जहां धारा 144 लागू की जा चुकी है और अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इस बीच जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने भी नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार से 31 मार्च तक सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। साथ ही अपने सभी हॉस्टल्स को खाली करने के निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद विद्यार्थी अपना सामान लेकर घरों की ओर निकलना शुरू हो चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर ने भी शनिवार तक अपने सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल्स खाली करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना वायरस की जांच करवाने पहुंचे जर्मनी के तीन पर्यटक, तापू निवासी को भी बुलाया अस्पताल

जवान की नहीं रुक रही है खांसी
जोधपुर में जर्मनी के तीन पर्यटकों सहित तापू क्षेत्र के एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस कड़ी में बीएसएफ के जवान का नाम भी जुड़ गया है। यह जवान कोरोना संदिग्ध माना गया है और बताया जा रहा है कि इस जवान की खांसी नहीं रुक रही है। पहले से तीन संदिग्ध एमडीएम अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं जिनकी पुष्टि होना शेष है। वहीं एयरपोर्ट से एक वृद्धा व एक युवक को एमडीएम अस्पताल जांच के लिए लाया गया है।