
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में बुधवार को अंतिम शैक्षणिक दिवस है। गुरुवार से दिवाली की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इस दौरान शिक्षकों व छात्रों का अवकाश रहेगा लेकिन गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए विवि खुला रहेगा। उनके लिए केवल तीन दिन का दिवाली अवकाश होगा।
जेएनवीयू में दिवाली अवकाश एक नवम्बर से लेकर नौ नवम्बर तक है। दस नवम्बर को शनिवार होने और अगले दिन रविवार होने से विवि की पढ़ाई करीब 11 दिनों तक बंद रहेगी। विवि में 12 नवम्बर से ही शैक्षणिक कार्य शुरू हो पाएंगे। विवि के केंद्रीय कार्यालय में हमेशा की तरह कार्य होगा।