11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू में ऑडिट की परीक्षा के दौरान इंटरनेशनल मार्केटिंग का पर्चा खुला

jnvu news - बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा का मामला, अब नया प्रश्न पत्र छपवाएगा विवि प्रशासन
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू में ऑडिट की परीक्षा के दौरान इंटरनेशनल मार्केटिंग का पर्चा खुला

जेएनवीयू में ऑडिट की परीक्षा के दौरान इंटरनेशनल मार्केटिंग का पर्चा खुला

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में बुधवार को बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा के दौरान अन्य विषय का प्रश्न पत्र खुल गया और परीक्षार्थियों को बांट दिया गया। विवि प्रशासन को गलती का एहसास होने पर वापस प्रश्नपत्र इकठ्ठे किए गए, लेकिन तब तक प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इस प्रश्न पत्र की परीक्षा 1 अक्टूबर को होने वाली थी। आगामी परीक्षा का प्रश्न पत्र खुलने के कारण विवि प्रशासन ने अब नया प्रश्न पत्र छपवाने का निर्णय किया है।

विवि के पुराना परिसर में सुबह 9 से 11 बजे की पारी में बीकॉम अंतिम वर्ष का ऑडिट का पर्चा था। इस दौरान विवि की गोपनीय शाखा की ओर से बंडल बनाकर भेजे गए प्रश्न पत्रों में से एक बंडल में इंटरनेशनल मार्केटिंग विषय का प्रश्न पत्र भी आ गया। इस प्रश्न पत्र की करीब 4-5 कॉपियां थी जो छात्र-छात्राओं को बांट दी गई। परीक्षार्थियों ने इस पर अपने रोल नंबर भी लिख दिए। जब गौर से देखा तो उन्हें अन्य परीक्षा का पर्चा पकड़ में आया। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी दे रहे वीक्षक को ध्यान दिलाने पर उसने फटाफट पर्चे एकत्रित किए और विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर विवि रजिस्ट्रार चंचल वर्मा मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

अब नया पेपर छपेगा
कॉमर्स की परीक्षा के दौरान कुछ प्रश्न पत्र अन्य विषय के बंट गए थे। ऐसे में विवि ने अब उस विषय का नया प्रश्नपत्र छपवाने का निर्णय किया है।

प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी, कुलपति, जेएनवीयू जोधपुर