10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू: एलएलएम प्रथम सेमेस्टर व एलएलएम द्वितीय वर्ष परीक्षा की समय सारणी जारी

JNVU News  
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू: एलएलएम प्रथम सेमेस्टर व एलएलएम द्वितीय वर्ष परीक्षा की समय सारणी जारी

जेएनवीयू: एलएलएम प्रथम सेमेस्टर व एलएलएम द्वितीय वर्ष परीक्षा की समय सारणी जारी

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्याल (JNVU) एवं सम्भाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलो के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों की एलएलएम द्वितीय वर्ष (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षाएं 15 जनवरी और एलएलएम (CBCS) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. केआर गेनवा ने बताया कि उपरोक्त सभी कक्षाओं की समय सारणी प्रश्नपत्रवार विवि की बेवसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। इन सभी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र 11 जनवरी की शाम तक विवि की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
प्रो. गेनवा ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों/केन्द्राधीक्षकों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संघठन द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी एवं समस्त दिशा निर्देशों की पालना यथा मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग, सामाजिक दूरी आदि की पूर्णत: पालना अनिवार्य रूप से करनी होगी।
गौरतलब है कि व्यास विवि की बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षाएं पांच जनवरी से शुरू हो चुकी है।