10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून अंतिम तारीख
Play video

एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून अंतिम तारीख

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Google source verification

इसकी अंतिम तारीख 15 जून है। विभागाध्यक्ष प्रो. शिशुपालसिंह भादू ने बताया कि प्रबंधन अध्ययन विभाग में एमबीए (दो वर्ष) में प्रवेश के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले, एक्जीक्यूटिव एमबीए (दो वर्ष) में प्रवेश के लिए स्नातक 50 प्रतिशत के साथ 2 वर्ष का कार्य अनुभव वाले, एमबीए एफ.एस (दो वर्ष) में प्रवेश के लिए स्नातक 48 प्रतिशत, एमबीए पर्यटन एवं आतिथ्य (दो वर्ष) में प्रवेश के लिए स्नातक 50 प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीजीडीटीएचएम (एक वर्ष) पाठ्यक्रम में स्नातक में 48 प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी पाठ्यक्रमों से संबंधित सूचना प्रबंधन अध्ययन विभाग में प्रात: 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है। पाठ्यक्रमों में आरक्षण विवि नियमानुसार होंगे।