10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू: एमबीए व पीजी डिप्लोमा की परीक्षाएं 20 नवम्बर से

JNVU News - ड्यू विषयों की परीक्षाएं भी होगी, अनुपस्थित रहने वाले बाद में बैठ सकेंगे विशेष परीक्षा में
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू: एमबीए व पीजी डिप्लोमा की परीक्षाएं 20 नवम्बर से

जेएनवीयू: एमबीए व पीजी डिप्लोमा की परीक्षाएं 20 नवम्बर से

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में संचालित MBM एग्जीक्यूटिव चतुर्थ सेमेस्टर और PG Diploma (HRM, IBF & TP) की परीक्षाएं 20 नवम्बर से शुरू हो रही है। इसकी विस्तार से प्रश्नपत्रवार समय सारणी जेएनवीयू की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षाएं दोपहर 12 बजे से 2 बजे की पारी में होगी। प्रवेश पत्र 13 नवम्बर की शाम तक ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो जैताराम विश्नोई ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी संबधित संकाय/महाविद्यालय में जमा करवाई है, उन्हीं परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी होंगे।

पुनर्मूल्यांकन तिथि 18 नवम्बर तक
जेएनवीयू ने बीए/बीकॉम/बीएससी द्वितीय वर्ष का पुनर्मूल्यांकन शुरू किया है। इसकी तिथि 18 नवम्बर को समाप्त हो रही है।

एलएलबी व बीएड की ड्यू परीक्षाएं भी होगी
बीए बीएड, बीएससी बीएड तृतीय वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। कुछ विद्यार्थियों के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष मे ड्यू होने के कारण प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी होगी। कोविड-19, कंटेमेन्ट जोन सहित अन्य कारण से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियां को अनुत्तीर्ण न करके विशेष परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसी तरह एलएलबी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के प्रथम व द्वितीय वर्ष के ड्यू पेपर की परीक्षाएं भी होगी। ये विद्यार्थी भी परीक्षा से वंचित रहते हैं तो बाद में विशेष परीक्षा में बैठ सकते हैं।