10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू में प्रवेश व प्रोविजनल प्रवेश की अंतिम तिथि आज

jnvu news - जून के बाद विवि ने 8 बार तिथि बढाई, अब अंतिम बारी
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू में प्रवेश व प्रोविजनल प्रवेश की अंतिम तिथि आज

जेएनवीयू में प्रवेश व प्रोविजनल प्रवेश की अंतिम तिथि आज

जोधपुर. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश और अन्य कक्षाओं के प्रमोट के लिए प्रोविजनल प्रवेश की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो रही है। विवि में प्रोविजनल प्रवेश जून के अंतिम सप्ताह में शुरू हो गया था और विवि अब तक आठ बार आवेदन तिथि बढ़ा चुका है। ऐसे में अब यह अंतिम आवेदन तिथि होगी। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्नातक प्रथम वर्ष के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा नहीं करवानी है। बीए और बीएससी में आवेदन करने वालों को समस्त विषय के विकल्प भरने होंगे।

ये कक्षाएं हो रही प्रमोट

स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को द्वितीय वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों को तृतीय वर्ष में, स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध के छात्रों को उत्तराद्र्ध में प्रोविजनल प्रवेश दिया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 24 अगस्त को समाप्त हो जाने के बावजूद करीब ढाई हजार से अधिक नियमित छात्रों ने आवेदन नहीं भरा था। तब विवि ने एक सप्ताह का और मौका दिया था। अब विलंब शुल्क के साथ बुधवार को आवेदन का अंतिम दिन है।

अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 15 से, समय सारणी अब तक नहीं
जेएनवीयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 15 सितम्बर से करवाने की घोषणा की है लेकिन अभी तक विवि प्रशासन ने परीक्षाओं की समय सारणी जारी नहीं की है जिसको लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति है।