11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू छात्रसंघ चुनावों की रेस में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की बढ़त, चौथे रुझान में 779 वोट से आगे

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। चौथे राउंड के रुझान सामने आने से प्रत्याशियों, छात्रनेताओं व विद्यार्थियों के दिलों की धडकऩें भी बढऩे लगी हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
jnvu student union election results latest news in hindi

जेएनवीयू छात्रसंघ चुनावों की रेस में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की बढ़त, चौथे रुझान में 779 वोट से आगे

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। चौथे राउंड के रुझान सामने आने से प्रत्याशियों, छात्रनेताओं व विद्यार्थियों के दिलों की धडकऩें भी बढऩे लगी हैं। चौथे राउंड के पणिामों में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए है। वहीं महासचिव पद के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस पद पर आखिरी राउंड की काउंटिंग चल रही है।

इतने मिले हैं वोट

अजय सिंह - 536
हनुमान तरड़ - 2205
मनोज परमार - 30
रविंद्रसिंह भाटी -2984
सुधीर बिश्नोई - 59
त्रिवेंद्रपाल सिंह - 1924
नोटा - 37
खारिज - 225

इस बार हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग
इस बार छात्र-छात्राओं ने रिकॉर्ड तोड़ 56.64 प्रतिशत मतदान किया जो पिछले साल से दस प्रतिशत से भी अधिक है। कुल 20 हजार 155 विद्यार्थियों में से 11 हजार 415 ने वोट डाले। शाम तक नतीजे चुनावों के नतीजे आने की उम्मीद है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बाद 2010 में फिर से शुरू हुए छात्रसंघ चुनाव में संभवत: यह सबसे अधिक वोटिंग है। सर्वाधिक मतदान एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 75 प्रतिशत हुआ। विवि के पुराना परिसर, नया परिसर, कमला नेहरु कॉलेज और एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 40 मतदान केंद्र बनाए गए, जहां लंबी लाइनें लगी।