10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओल्ड कैंपस में छात्रों ने किया प्रदर्शन

jodhpur news jnvu news - जेएनवीयू: कक्षाएं नहीं लगने और पुस्तके नहीं होने से परेशान विद्यार्थी
less than 1 minute read
Google source verification
ओल्ड कैंपस में छात्रों ने किया प्रदर्शन

ओल्ड कैंपस में छात्रों ने किया प्रदर्शन


जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर स्थित सायंकालीन अध्ययन संस्थान में सोमवार दोपहर को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस दौरान विश्वविद्यालय कार्मिकों को बाहर निकाल कर कुछ कक्षों के ताले भी लगा दिए। करीब घंटे भर तक छात्र अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू हुए ढाई महीने से अधिक हो चुके हैं लेकिन अधिकांश संकाय में अब भी कक्षाएं अनियमित है। सायंकालीन अध्ययन संस्थान में कक्षाएं नहीं लगाने को लेकर सोमवार को छात्रों ने कक्षाओं के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का कहना है कि संस्थान में लंबे समय से कक्षाएं संचालित नहीं हो रही है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी है जिसके कारण छात्र-छात्राओं को पढऩे में दिक्कत आती है। सायंकालीन अध्ययन संस्थान के छात्रसंघ पदाधिकारियों को कार्यालय नहीं आवंटित होने का मुद्दा भी छात्रों ने उठाया। छात्रों ने मांगें पूरी नहीं होने पर कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी।