11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू: 24 नवंबर तक जमा करा सकेंगे हार्ड कॉपी

JNVU News  
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू: 24 नवंबर तक जमा करा सकेंगे हार्ड कॉपी

जेएनवीयू: 24 नवंबर तक जमा करा सकेंगे हार्ड कॉपी

- बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए एक और मौका

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को प्रवेश के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज जमा करवाने का एक और मौका दिया है। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राएं 24 नवंबर तक अपने दस्तावेज संबंधित संकाय में जमा करवा सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने बीएससी प्रथम वर्ष की चतुर्थ वरीयता सूची के फिजिकल और बायोलॉजी के छात्र छात्राओं को दस्तावेज जमा कराने की छूट दी है। बीएससी की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वरीयता सूची के फिजिकल साइंस विषय के गवर्मेंट सीट के विद्यार्थी और बायोलॉजी के स्वयं वित्त पोषित सीट के विद्यार्थी 24 नवंबर तक हार्ड कॉपी और फीस जमा करवा सकेंगे। बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राएं केवल स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम की रिक्त सीट के लिए ही हार्ड कॉपी और फीस जमा करवा सकते हैं।