
जोधपुर. यूजीसी के सातवें वेतन आयोग के वेतनमानों को राज्य सरकार द्वारा लागू करने में हो रही देरी के विरोध में अखिल राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के बैनर तले चल रहे आन्दोलन के तहत सोमवार से शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों का कहना है कि वे अपने विभागों में काम करेंगे, लेकिन विरोधस्वरूप काली पट्टी रहेगी।
महासंघ के प्रदेश संयोजक प्रो. डीएस खीची ने बताया कि केंद्र सरकार की केबिनेट के अनुमोदन के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2 नवम्बर 2017 को ही यूजीसी के नए वेतनमान लागू करने के लिए परिपत्र जारी कर दिया था, जो राज्य सरकार को भी मिल चुका है।