10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द्वितीय डोज पूरी करने में जोधपुर 11वें तो समुदाय स्तर पर प्रथम डोज देने में 23वें पायदान पर

  स्वास्थ्य विभाग शुरू करेगा अब सब हैल्थ सेंटर पर टीकाकरण
2 min read
Google source verification
द्वितीय डोज पूरी करने में जोधपुर 11वें तो समुदाय स्तर पर प्रथम डोज देने में 23वें पायदान पर

द्वितीय डोज पूरी करने में जोधपुर 11वें तो समुदाय स्तर पर प्रथम डोज देने में 23वें पायदान पर

जोधपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से समुदाय स्तर पर पात्र आमजनों को टीका लगाने के कार्यों को रफ्तार दी जाएगी। चिकित्सा विभाग जल्द गांव-ढाणियों तक के क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सबसे निचले स्तर के सब हैल्थ सेंटर पर टीकाकरण करवाएगा। कम्यूनिटी टीकाकरण में जोधपुर अब तक महज 13. 4 प्रतिशत ही टीकाकरण करवा पाया है। द्वितीय डोज देने के मामले में जोधपुर 11वें तो प्रथम डोज देने के मामले में अभी 23वें पायदान पर है।

द्वितीय डोज में अचीवमेंट 78.7 प्रतिशत
हैल्थ वर्कर्स व फ्रंटलाइन वर्कर्स को द्वितीय डोज देने के मामले में जोधपुर की गति अच्छी चल रही है। इसमें हमारा अचीवमेंट 78.7 प्रतिशत रहा है। हालांकि फिर भी जोधपुर की रैंक टॉप-10 में नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में 11वां स्थान चल रहा है। हमसें आगे चूरू, राजसमंद, चितौडगढ़़, नागौर, सीकर, बूंदी, झुंझुनूं, पाली, अलवर, बांसवाड़ा है। बड़ी बात यह है कि अन्य बड़े संभागीय जिलों से जोधपुर इसमें आगे है। अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा व जयपुर जैसे जिले जोधपुर से पीछे हैं।

समुदाय स्तर पर वैक्सीन लगाने में जोधपुर 23वें नंबर

प्रदेश के 33 जिलों में वैक्सीनेशन लगाने के मामले में जोधपुर 23वें पायदान पर है। 4 लाख 18 हजार 6 सौ 63 पात्र लाभार्थियों में से अब तक केवल 56 हजार 1 सौ 74 जनों को कोविड वैक्सीन लग पाई है, ये अचीवमेंट 13.4 प्रतिशत हैं। इसमें जयपुर 21वें, कोटा 22वें, बीकानेर 27वें, उदयपुर 28वें, भरतपुर 19वें, अजमेर 15वें और प्रथम नंबर पर झालावाड़ जिला आगे चल रहा है।

इनका कहना है...

सैकंड डोज में हमारा अचीवमेंट अच्छा चल रहा है। अब समुदाय स्तर पर लग रहे वैक्सीनेशन को बढ़ाएंगे। विभाग वैक्सीनेशन का प्रचार कर रहा है, इस कारण ही अब तक 56 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। धीरे-धीरे सब सेंटर पर भी टीकाकरण होगा, ताकि अचीवमेंट पूरा हो सके।
- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ, जोधपुर।