10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में लगातार दूसरे दिन पारा 15 डिग्री के पास

jodhpur news - समूचे प्रदेश में दिन का तापमान 35 डिग्री से आया नीचे
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में लगातार दूसरे दिन पारा 15 डिग्री के पास

जोधपुर में लगातार दूसरे दिन पारा 15 डिग्री के पास

जोधपुर. प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक शहरों में लगातार दूसरे दिन रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहने के कारण सर्दी का मौसम रहा। जोधपुर सहित मारवाड़ के कई हिस्सों में भी रात को गुलाबी ठंड के असर से लोगों को मोटे कपड़े ओढऩे पड़े। उधर लगभग समूचे प्रदेश में दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे रहने के कारण अब दिन में भी पंखे के नीचे सर्दी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सर्दी की चमक बढऩे का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान कल के समान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नमी अधिक होने से सुबह-सुबह वातावरण में ठंडक घुली रही। नगर निगम चुनाव में सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाताओं को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। दिन चढऩे के साथ हालांकि मौसम सामान्य होने लगा। दोपहर में पारा 33.2 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में केवल 8 डिग्री का अंतर रहने से सर्दी का असर अब बढऩे लगा है। शहर के दूरदराज के इलाकों और ग्रामीण हिस्सों में सर्दी का असर थोड़ा अधिक रहा।जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 18.2 और अधिकतम 34.6 डिग्री मापा गया, वहीं बाड़मेर में रात का तापमान 17.3 और दिन का 34.6 डिग्री रहा।