
घायल छात्र (फोटो-पत्रिका)
जोधपुर। स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिले के रेजीडेंसी रोड चौराहे पर स्कूली ड्रेस में जा रहे छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया एक छात्र के सिर के ऊपर से गुजर गई, ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो छात्रों की हालत गंभीर है, जबकि एक छात्र को मामूली चोटे आई हैं।
जानकारी के अनुसार चार छात्र मोटर साइकिल पर सवार होकर सुबह-सुबह राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्कूली ड्रेस में घर से निकले थे। घटना स्थल से आए वीडियो में साफतौर पर देखा गया कि सभी छात्र स्कूली ड्रेस में थे। वहीं उनके हाथ में तिरंगे वाली पट्टी भी नजर आई।
बताया जा रहा है कि चारों छात्र बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे, जैसे ही वे रेजीडेंसी रोड चौराहे पर पहुंचे। तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। ऐसे में बाइक सवार चारों छात्र नीचे गिर गए। ट्रक की पहिया एक छात्र के सिर से गुजर गई, ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ खून फैल गया।
मृतक छात्र का नाम लोकेन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह बताया जा रहा है। प्रदीप, महावीर व हिमांशु घायल हुए हैं। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया है। शव भी मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया, जिसकी तलाश में नाकाबंदी कराई गई है। हादसे की तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि उन्हें हम नहीं दिखा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि चारों छात्र राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने बरकतुल्लाह खां स्टेडियम जा रहे थे। जहां पर आज सीएम भजनला शर्मा भी पहुंचे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे का पता लगते ही परिजन घटनास्थल पहुंच गए। छात्र का शव और मौके पर खून व हालात देख पैरों तले जमीन खिसक गई।
Updated on:
15 Aug 2025 11:58 am
Published on:
15 Aug 2025 08:22 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
