10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के दोनों नए कन्या महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

jodhpur news jnvu news 9 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन जोधपुर. राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा-पूंजला और राजकीय कन्या महाविद्यालय तिंवरी-मथानिया में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। दोनों महाविद्यालयों के लिए बनाए गए अस्थाई भवन में प्रवेश आवेदन पत्र लेने के लिए छात्राओं और उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले ही दिन दोनों ही महाविद्यालयों में करीब 50 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए। छात्राएं 9 सितंबर तक आवेदन कर सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर के दोनों नए कन्या महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जोधपुर के दोनों नए कन्या महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू


मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा-2019 के अंतर्गत जोधपुर जिले में दो नए कन्या महाविद्यालय खोले गए हैं। पहला राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा-पूंजला और दूसरा राजकीय कन्या महाविद्यालय तिंवरी-मथानिया में खोला जा रहा है। महाविद्यालय के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र 30 अगस्त से शुरू हो गए। नौ सितंबर तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन पत्रों की जांच एवं अंतरिम प्रवेश सूची का प्रकाशन 11 सितंबर को होगा। मूल दस्तावेजों की जांच एवं फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 17 सितंबर रखी गई है। अंतिम प्रवेश सूची का प्रकाशन और शिक्षण कार्य 18 सितंबर से शुरू किया जाएगा।

भवन के लिए जेडीए को लिखा पत्र
जोधपुर के दोनों नए महाविद्यालयों के लिए चौपासनी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नितिन राज को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ नितिन ने जोधपुर विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर नए महाविद्यालयों के लिए जमीन उपलब्ध करवाने को कहा है। फिलहाल दोनों महाविद्यालय के लिए अस्थाई भवन की व्यवस्था की गई है जहां पर इसका पहला सत्र शुरू किया जाएगा।