11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइवेट बसों की तरह चल रही एयरलाइंस, चार्टर्ड नाम से पूरा प्लेन बुक कर रहे एजेंट

jodhpur news - जोधपुर से अगस्त महीने में 19 चार्टर्ड फ्लाइट्स, सभी चैन्नई के लिए- फ्लाइट बुक कराने के बाद एजेंट वाट्सएप ग्रुप यात्रियों के सम्पर्क में
2 min read
Google source verification
प्राइवेट बसों की तरह चल रही एयरलाइंस, चार्टर्ड नाम से पूरा प्लेन बुक कर रहे एजेंट

प्राइवेट बसों की तरह चल रही एयरलाइंस, चार्टर्ड नाम से पूरा प्लेन बुक कर रहे एजेंट

जोधपुर. कहने को तो पिछले चार महीने से जोधपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स बंद है लेकिन इस महीने जोधपुर से 19 फ्लाइट्स संचालित हो रही है। ये सभी चार्टर्ड फ्लाइट्स है जिनका संचालन एयरलाइंस की ओर से नहीं होकर ट्रेवल एजेंट की ओर से हो रहा है। निजी बसों की तरह एजेंट पूरी फ्लाइट को चार्टर्ड नाम से बुक कर रहे हैं। इस फ्लाइट का ऑपरेटिंग डे 4-5 दिन बाद का रखा जाता है ताकि इस दौरान एजेंट यात्रीभार पूरा कर सके।

अब तक 11 फ्लाइट आई, 8 बाकी
जोधपुर एयरपोर्ट पर अगस्त महीने के लिए स्पाइस जेट और इंडिगो एयरलाइंस कम्पनी के 19 चार्टर बुक है। यह सिलसिला 5 अगस्त से शुरू हुआ। अब तक 11 चार्टर आ चुके हैं। सभी चार्टर चैन्नई-जोधपुर-चैन्नई है यानी बुकिंग चैन्नई से होती है। वापसी में जहाज जोधपुर के यात्रियों को चैन्नई ले जाता है। स्पाइस जेट का 170 सीटर बोइंग और इंडिगो की 180 सीटर एयर बस भरकर आ रही है। चैन्नई से ही ऐसे 8 चार्टर फ्लाइट और आनी है जो 24, 26, 28, 29 और 31 अगस्त को आएगी।

नियमित फ्लाइट नहीं, बुकिंग नहीं करवाएं
मार्च तक जोधपुर से 24 फ्लाइट संचालित हो रही थी। लॉकडाउन के साथ सभी फ्लाइट्स बंद हो गई। अब तक किसी भी एयरलाइंस कम्पनी ने नागरिक उड्डयन निदेशालय से जोधपुर का कोई शेड्यूल नहीं मांगा है। कुछ एयरलाइंस कम्पनी की बुकिंग चालू है लेकिन फ्लाइट का अता-पता नहीं है। ऐसे में यात्री नियमित शेड्यूल के बगैर टिकट बुक नहीं करवाए। हाल ही में एक समाचार पत्र ने (पत्रिका नहीं) फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू होने की खबर प्रकाशित की, जिसके बाद जोधपुर के कई लोगों ने टिकट बुक करा दिए लेकिन फ्लाइट नहीं होने पर अब उनके पैसे अटक गए हैं।

............................

‘अगस्त महीने में कई चार्टर बुक किए हुए हैं। सभी चैन्नई के लिए है। अभी नियमित फ्लाइट शुरू नहीं हुई है और न ही आगे का कोई शेड्यूल आया है। ’
- जीके खरे, निदेशक, जोधपुर एयरपोर्ट