10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तम्बाकू से बढ़ रहे कैंसर, सर्जरी के बताए तरीके

-एम्स के ईएनटी एवं एनोटॉमी विभाग की ओर से कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
तम्बाकू से बढ़ रहे कैंसर, सर्जरी के बताए तरीके

तम्बाकू से बढ़ रहे कैंसर, सर्जरी के बताए तरीके

जोधपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के जोधपुर कान, नाक एवं गला रोग विभाग व एनोटोमी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय हेड एंड नेक सर्जरी कैडवेरिक डिसक्शन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। प्रथम दिन वर्कशॉप में देश एवं विदेश से आए 30 से अधिक कान, नाक एवं गला रोग के शल्य चिकित्सकों व प्रशिक्षु चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। जिन्हें मरीज की सेफ सर्जरी करने के बारे में विशेषज्ञों ने बताया। साथ ही पैरोटिड और थायरॉयड ग्रंथी की शल्य चिकित्सा से जुड़ी बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके लिए एम्स के ईएनटी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अरविंद कैरो, पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. सौरभ कुमार पात्रो, डॉ अमित कुमार, डॉ. गौरव कटारिया, डॉ. विकास देवड़ा सहित एम्स के डॉ. डार्विन एवं डॉ अमित गोयल ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रशिक्षु डॉक्टरो को (लार-ग्रंथी) एवं थॉयराइड की शल्य चिकित्सा का मानव शव पर प्रदर्शन करके प्रशिक्षण दिया।

गर्दन के कैंसर की सर्जरी पर प्रशिक्षण आज

विभागाध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि वर्तमान में कम उम्र में ही तम्बाकू, गुटके के सेवन के चलते कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में नए चिकित्सकों को मरीजों की सेफ सर्जरी के बारे में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में विभाग की और से नियमित रूप से सिर एवं गर्दन के कैंसर सहित अन्य बीमारियों का सफल इलाज किया जा रहा है। शनिवार को गर्दन के कैंसर की सर्जरी पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पूर्व कार्यशाला के प्रारम्भ में प्रतिभागियों के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सवालों के जवाब विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिए। इस अवसर पर एम्स ईएनटी विभाग के डॉ. विक्रम चौधरी, डॉ कपिल सोनी, एनोटॉमी के डॉ. सुरजीत घटक, डॉ. शिल्पी दीक्षित भी उपस्थित थे।