10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में जन्में लॉयन की जीवनी पर बनी फिल्म को मिला पुरस्कार

  डॉ. श्रवणसिंह ने किया था लालन पोषण
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर में जन्में लॉयन की जीवनी पर बनी फिल्म को मिला पुरस्कार

जोधपुर में जन्में लॉयन की जीवनी पर बनी फिल्म को मिला पुरस्कार

जोधपुर. राजस्थान वानिकी एवं वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान जयपुर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान वन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो व डाक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में माचिया जैविक उद्यान के लॉयन शावक कैलाश के जीवन पर बनाई गई वीडियो स्टोरी को प्रथम पुरस्कार मिला है। माचिया जैविक उद्यान के पूर्व वन्यजीव चिकित्सक डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ की ओर से निर्मित फिल्म में लॉयन कैलाश के जन्म और लगातार मौत से संघर्ष करते हुए उसके लालन पोषण और उसके करीब चार साल तक के जीवन सफर को फिल्माया गया है। जोधपुर के माचिया जैविक उद्यान में पूर्व वन्य जीव चिकित्सक और वर्तमान में भारतीय वन्य जीव संस्थान संचालित गोडावण प्रजनन एवं संवद्र्धन प्रोजेक्ट सम जैसलमेर में बतौर पक्षी वैज्ञानिक के पद पर सेवारत डॉ.श्रवण सिंह राठौड़ ने बताया की लॉयन कैलाश वर्तमान में जयपुर लॉयन सफारी में है। उल्लेखनीय है 22 अक्टूबर 2016 को माचिया जैविक उद्यान में एशियाटिक लॉयनेस 'आरटीÓ के तीन शावकों को जन्म दिया जिसमें दो शावकों की लगातार मौत और तीसरे शावक को भी मां की ओर से दूध नहीं पिलाने के कारण उसका लालन पोषण डॉ. श्रवणसिंह ने किया था।