10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन से पहले बाल साफ करने आए स्वीपर ने मरीज के साथ नशे में कर दिया कुछ ऐसा, मच गया हंगामा

महात्मा गांधी अस्पताल में ठेके पर कार्यरत एक स्वीपर ने मंगलवार को ऑपरेशन से पूर्व एक युवक के बाल साफ करने के दौरान उसके हाथ पर कई सारे कट लगा दिए। परिजन का आरोप है कि स्वीपर ने शराब पी रखी थी। हाथों पर इतने सारे चीरे देख परिजन अस्पताल में बिफर गए...
2 min read
Google source verification
patient.jpg

जोधपुर। महात्मा गांधी अस्पताल में ठेके पर कार्यरत एक स्वीपर ने मंगलवार को ऑपरेशन से पूर्व एक युवक के बाल साफ करने के दौरान उसके हाथ पर कई सारे कट लगा दिए। परिजन का आरोप है कि स्वीपर ने शराब पी रखी थी। हाथों पर इतने सारे चीरे देख परिजन अस्पताल में बिफर गए। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत स्वीपर को हटा दिया।

मरीज के बहनोई हेमराज ने बताया कि प्रतापनगर इन्द्रा कॉलोनी निवासी उनका Brother In Law महेन्द्र गत रविवार को मंडलनाथ रोड के पास गिर गया था। उसके दोनों हाथों पर चोट आई। डॉक्टर ने एक हाथ में प्लेट व दूसरे हाथ में वायर डालने के लिए कहा था।

Read More : राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट: अगले 48 घंटे में पूर्वी राजस्थान के इन 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मरीज का मंगलवार को ऑपरेशन भी होना था। इससे पहले महेन्द्र के दोनों हाथों से बाल साफ करने के लिए रमेश नाम का स्वीपर आया, जो शराब के नशे में धुत था। उन्हें बाद में पता लगा कि उसकी ड्यूटी नहीं थी। उसने बाल इस तरह काटे कि दोनों हाथों में कई कट लग गए। मरीज के हाथ में रक्तस्राव तक होने लगा। इस पर परिजनों ने उसका हाथ साफ किया। ऊपर से स्वीपर ने 150 रुपए की मांग रखी। इस पर गुस्साए मरीज के परिजन ने वार्ड में विरोध जताया।

Read More : थानागाजी के बाद अब यहाँ पति को बंधक बनाकर उसके ही सामने पत्नी के साथ हुआ गैंगरेप

अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश भाटी ने बताया कि ठेकेदार के नियमित स्वीपर रामदेवरा गए हुए हैं। ठेकेदार ने अस्थाई रूप से इस स्वीपर की व्यवस्था कर रखी है। स्टाफ ने स्वीपर को पकडऩा चाहा, लेकिन वह भाग गया। ठेकेदार के जरिए उसको हटवा दिया गया है। नर्सिंग स्टाफ के अनुसार स्वीपर ने शराब पी रखी थी।

फोटो - प्रतीकात्मक