10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain in Jodhpur: 400 मीटर तक नीचे आ गए बादल, मेहरानगढ़ का एक हिस्सा छिप गया

- शहर में 14 घण्टे में 8 इंच पानी बरसा, कई इलाके लबालब
less than 1 minute read
Google source verification
Heavy Rain in Jodhpur: 400 मीटर तक नीचे आ गए बादल, मेहरानगढ़ का एक हिस्सा छिप गया

Heavy Rain in Jodhpur: 400 मीटर तक नीचे आ गए बादल, मेहरानगढ़ का एक हिस्सा छिप गया

जोधपुर. बीती शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार दोपहर तक चलता रहा। अलसुबह तीन घण्टे तक घनघोर बारिश हुई। बादलों की तेज गर्जना और बिजली की चमक से शहरवासियों की सुबह की नींद खुली। सुबह आठ बजे तक लगातार मेघ बरसे, जिससे चलते चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। फिर से बाळे व पनाळे फूट पड़ी। कलक्टर को स्कूलों के अवकाश घोषित करने पड़े। मानसून पूरी तरह से जोधपुर पर एक्टिव था। इसके कारण मानसूनी बादल 400 मीटर तक नीचे आ गए। मेहरानगढ़ से बादल टकराकर जा रहे थे। बादलों के कारण किले का एक हिस्सा छिप गया।

सोमवार शाम 5.30 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक भारतीय मौसम विभाग ने 118.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। कलक्टर कार्यालय ने 175 और लाल सागर स्थित सिंचाई विभाग ने 190 मिमी बारिश मापी। 14 घण्टे में करीब आठ इंच पानी बरसने से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। सुबह 10 बजे के बाद बरसात का सिलसिला कुछ धीमे पड़ा। इसके बाद फुहारें व रिमझिम चलती रही। अपराह्न तीन बजे एकबारगी आसमां साफ हो गया और चटख नीला आकाश दिखाई देने लगा। कुछ समय के लिए सूर्यदेव भी बादलों के पीछे से झांके हालांकि बाद में फिर से बादलों की रेलमपेल शुरू हो गई।
आधे घण्टे तक बिजली की आवाज, सहमे लोग
मंगलवार सुबह आमसां में पॉजिटिव व नेगेटिव चार्ज युक्त बादल इतने अधिक इकठ्ठा हो गए कि रह-रहकर बिजली गिरने की आवाज आ रही थी। करीब आधे घण्टे तक लगातार बिजली की आवाज से शहरवासी सहम गए। बिजली के कारण मौसम विभाग ने पहले से ही लोगों को घरों में रहने की सलाह दी थी।