10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 6 कोरोना वॉरियर्स को कलक्टर ने किया सम्मानित

जोधपुर शहर में लॉक डाउन पीरियड में किराणा एवं अन्य दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की उपभोक्ताओं को सीधे ही डोर टू डोर आपूर्ति करने के लिए ई कॉमर्स कम्पनियों की ओर से ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ की गई है। कफ्र्यूग्रस्त इलाकों में रहने वाले निवासी भी इन ऑनलाइन एप पर आर्डर देकर आवश्यक माल घर बैठे मंगवा सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur collector honored medical staff for giving services

चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 6 कोरोना वॉरियर्स को कलक्टर ने किया सम्मानित

जोधपुर. जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शनिवार को कलक्टे्रट में कोरोना वायरस बचाव के तहत बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सा सेवा से जुड़े 6 कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जिला कलक्टर ने डॉ. वसीम अकरम, एएनएम श्रीमती प्रेरणा परिहार, एएनएम सुश्री वैशाली चौधरी, एएनएम श्रीमती पवनी, गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज के छात्र यशवन्त शर्मा व बीएलओ आबिद हुसैन को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमएचओ बलवन्त मंडा भी उपस्थित थे।

ई-कॉमर्स कम्पनियों की डोर टू डोर आपूर्ति के लिए बुकिंग शुरू
जोधपुर. जोधपुर शहर में लॉक डाउन पीरियड में किराणा एवं अन्य दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की उपभोक्ताओं को सीधे ही डोर टू डोर आपूर्ति करने के लिए ई कॉमर्स कम्पनियों की ओर से ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ की गई है। कफ्र्यूग्रस्त इलाकों में रहने वाले निवासी भी इन ऑनलाइन एप पर आर्डर देकर आवश्यक माल घर बैठे मंगवा सकते हैं।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर डेयरी प्रबंधन, मंडी समिति प्रबंधन, सहकारी बाजार द्वारा लगातार दूध, सब्जी एवं किराणा सामान की सप्लाई की जा रही है। के.के. व्यास, जॉइन्ट कमिश्नर, स्टेट जीएसटी ने बताया कि कफ्र्यूग्रस्त इलाकों में यदि कोई भी डोर टू डोर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने को इच्छुक हो तो उसे बिना किसी कार्यालय औपचारिकता के वाटसएप पर प्राप्त आवेदन पर ही अनुमति जारी कर दी जाएगी। पुलिस कफ्र्यू पास बनवाकर विभाग की ओर से उनके पते पर पहुंचाने के साथ ही हर संभव सहयोग किया जाएगा।