10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलक्टर ने अधिकारियों के साथ की किया सिटी विजिट, डिवाइडरों का रखरखाव और फ्लाइओर पर वॉल पेंटिंग के निर्देश

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित एवं जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को संयुक्त रूप से शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेडीए, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पीएचइडी, एवं एनएच के अधिकारियों उपस्थित रहे।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur collector order for wall painting on dividers and flyovers

कलक्टर ने अधिकारियों के साथ की किया सिटी विजिट, डिवाइडरों का रखरखाव और फ्लाइओर पर वॉल पेंटिंग के निर्देश

जोधपुर. जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित एवं जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को संयुक्त रूप से शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेडीए, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पीएचइडी, एवं एनएच के अधिकारियों उपस्थित रहे। पहले कुछ दिन तक सडक़ों पर फोकस करने के बाद अब डिवाइडर व रंगरोगन के जरिये शहर को सुंदर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जेडीसी के आदेशों के बाद भी निरीक्षण के समय अनुपस्थित रहने वाले अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

यह दिए निर्देश

- भाटी चौराहे से इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहा तक डिवाइडर रखरखाव
- भाटी चौराहे से पुलिस लाइन रोड डिवाइडर का रख-रखाव व सौन्दर्यकरण
- शहर के सभी फ्लाई ओवर पर वॉल पैंटिंग का कार्य
- ब्रिगेडियर जबरसिंह चौराहा बीजेएस का रखरखाव व सौंदर्यीकरण
- पीडब्ल्यूडी-एनएच बनाड रोड पर डिवाइडर का सौन्दर्यीकरण
- साइड की झाडिय़ां व रंग-रोगन व प्लाटेंशन
- बनाड़-जयपुर रोड आर्मी साइड में दीवार पर रंग-रोगन का कार्य
- राष्ट्रीय राजमार्गों के डिवाइडर के सौन्दर्यीकरण के भी निर्देश दिए गए
- निगम को सम्पूर्ण क्षेत्र में रोड साइड की झाडिय़ां व घास काटने के निर्देश