Jodhpur News : आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में आयकर विभाग जोधपुर की टीम ने सोमवार सुबह शहर की एक नामी कंस्ट्रक्शन कम्पनी के ठिकानों पर सर्चिंग की। कम्पनी का मुख्य कार्यालय पावटा स्थित जालम विलास में है। टीम के अधिकारी कार्यालय के अलावा खेमे का कुआं, उम्मेद हेरिटेज, बासनी सहित करीब छह से अधिक स्थानों पर एक साथ पहुंचे। फैक्ट्री और घर पर भी सर्चिंग की कार्रवाई की गई। एक टीम ने दिल्ली में कम्पनी से जुड़े लोगों की सम्पत्ति की जांच की। कम्पनी के सहयोगियों के यहां भी सर्चिंग की गई। देर शाम तक आयकर विभाग के अधिकारी गणना करते रहे।