10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर क्राइम फाइल : हादसों में मौत, आत्महत्याओं और चोरी की इन घटनाओं ने बढ़ाया अपराध का ग्राफ

ज्यूस में नशीला पदार्थ मिला पिलाने के बाद युवती के अश्लील फोटो व वीडियो बना शादी करने का दबाव डाला।
3 min read
Google source verification
crime news of jodhpur

jodhpur crime news, accidents in jodhpur, theft in jodhpur, Rape in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

ट्रेन की चपेट से युवक की मौत
जोधपुर. सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार रात ट्रेन की चपेट से एक युवक की मौत हो गई। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने शव एम्स की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार रात को सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग से कुछ आगे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और फिर गार्ड की मदद से शव लेकर बासनी रेलवे स्टेशन आ गए, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक का चेहरा क्षत-विक्षत हो चुका है। मृतक की उम्र 25-30 साल है। उसके सोजत सिटी निवासी सोनी होने की संभावना जताई जा रही है। घरवालों को सूचित किया गया है। उनके जोधपुर पहुंचने पर पहचान की पुष्टि हो पाएगी।

--------

ऑटो की टक्कर के बाद कार ने ली वृद्धा की जान
भगत की कोठी रेलवे कॉलोनी के पास पैदल जा रही पार्वतीदेवी (59) को ऑटो रिक्शा की टक्कर से नीचे गिरने के बाद तेज रफ्तार में आई कार ने चपेट में ले लिया था। इससे उसकी मृत्यु हो गई थी। गत 29 जनवरी को हादसे के बाद शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने ऑटो रिक्शा व कार कब्जे में ले ली है। पोस्टमार्टम के बाद उसी दिन वृद्धा का शव परिजन को सौंपा गया था।

-------

पति के टूर पर जाने के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान
प्रतापनगर थानान्तर्गत सूंथला में शिव मंदिर के पास स्थित मकान के प्रथम मंजिल पर कमरे में एक महिला ने साड़ी से फंदा लगा गुरुवार शाम आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा के अनुसार सूंथला में शिव मंदिर के पास निवासी डिम्पल (26) पत्नी विशाल पंवार ने पंखे के हुक पर साड़ी से फंदा लगा आत्महत्या की है। वह दोपहर करीब बारह बजे प्रथम मंजिल पर बने कमरे में गई थी। शाम 6.45 बजे तक वह बाहर नहीं आई। घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर खिडक़ी का कांच फोड़ा गया और फिर घरवाले अंदर दाखिल हुए, जहां डिम्पल पंखे के हुक पर लटक रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारम्भिक जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया। उप निरीक्षक रणजीत सिंह का कहना है कि जालोर के आहोर निवासी मृतका की शादी 23 नवंबर 2017 को विशाल पंवार से हुई थी। पति एमआर है और वो गुरुवार को ही टूर पर निकला था। उन्हें बच्चा नहीं है। पीहर पक्ष को सूचित किया गया है। उनके पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल जान देने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

-----------

आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक का दम टूटा

प्रतापनगर की फैजे आम मस्जिद के पास मकान में गत दिनों फंदा लगाकर आत्हत्या का प्रयास करने वाले युवका का महात्मा गांधी अस्पताल की आइसीयू में दम टूट गया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। उप निरीक्षक रणजीत सिंह के अनुसार फैजे आम मस्जिद के पास निवासी शफीक (25) पुत्र नूर मोहम्मद कई वर्षों से स्मैक का आदी था। गत 27 जनवरी को उसने मकान के कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। तुरंत ही घरवालों को पता लग गया। उन्होंने उसे फंदे से उतारा और महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसे आइसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार मध्यरात्रि उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।

--------

ट्रेन में चढ़ रहे युवक की जेब से पर्स चुराया

रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सवार होने के दौरान एक यात्री की जेब से पर्स चुरा लिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी जेब तर्राश को गिरफ्तार कर पर्स व उसमें रखे दो हजार रुपए बरामद किए। जीआरपी थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा ने बताया कि बिहार में किशनगंज जिले के हैकलवाड़ी निवासी मरगुव आलम (20) पुत्र हसीरूद्दीन बुधवार को रेलवे स्टेशन पर बाड़मेर से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन में सवार हो रहा था। इस दौरान किसी युवक ने उसकी पेंट की जेब से पर्स चुरा लिया। जिसमें दो हजार रुपए रखे थे। ट्रेन में सवार होने के बाद उसे वारदात का पता लगा। तब उसने जीआरपी को सूचना दी। संदिग्धों से पड़ताल के बाद पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग जिले के रंगली रंगलीट निवासी संजय थापा पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया। पर्स व रुपए बरामद होने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।