10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur Curfew Updete – 13 दिन बाद कर्फ्यू मुक्त हुआ जोधपुर, पुलिस उपायुक्त ने जारी किए आदेश

Jodhpur Curfew Updete - उपद्रव के बाद हालात सामान्य होने के बाद शेष छह थाना क्षेत्रों से भी कर्फ्यू हटाने के आदेश
less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur Curfew Updete - 13 दिन बाद कर्फ्यू मुक्त हुआ जोधपुर, पुलिस उपायुक्त ने जारी किए आदेश

Jodhpur Curfew Updete - 13 दिन बाद कर्फ्यू मुक्त हुआ जोधपुर, पुलिस उपायुक्त ने जारी किए आदेश

Jodhpur Curfew Updete - जोधपुर. दो गुटों में उपद्रव के बाद हालात सामान्य होने के चलते पुलिस कमिश्नरेट के शेष छह थाना क्षेत्रों में रविवार सुबह छह बजे से कर्फ्यू हटा दिया गया। इसी के साथ तेरह दिन बाद जोधपुर कर्फ्यू मुक्त हुआ।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजकुमार चौधरी ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। इसके तहत रविवार सुबह 6 बजे से पुलिस स्टेशन सदर बाजार, सदर कोतवाली, खाण्डा फलसा व नागौरी गेट और पुलिस स्टेशन प्रतापनगर व सरदारपुरा से पूर्णरूप से कर्फ्यू हटा दिया गया है। सरदारपुरा बी व सी रोड से शुक्रवार को ही कर्फ्यू हटाया गया था। दो गुटों में उपद्रव के बाद हालात सामान्य होने के चलते पुलिस कमिश्नरेट के शेष छह थाना क्षेत्रों में रविवार सुबह छह बजे से कर्फ्यू हटा दिया गया। इसी के साथ तेरह दिन बाद जोधपुर कर्फ्यू मुक्त हुआ।

2 मई की रात उपद्रव
दो मई की रात जालाेरी गेट सर्कल पर लगी मूर्ति पर धार्मिक झण्डा लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद उपद्रव हो गया था। दूसरे दिन 3 मई की सुबह पथराव किया गया था। मौके से खदेड़े गए लोगों ने शहर के कई क्षेत्रों में पथराव, तोड़फोड़, चाकू से हमला और उपद्रव किए थे। इसके चलते तीन मई दोपहर एक बजे से पुलिस स्टेशन सदर बाजार, सदर कोतवाली, खाण्डा फलसा, नागौरी गेट व उदयमंदिर और पुलिस स्टेशन सरदारपुरा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर और सूरसागर में सम्पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया था। हालात सामान्य होने पर पहले उदयमंदिर, देवनगर व प्रतापनगर और सूरसागर व सरदारपुरा के बी व सी रोड से कर्फ्यू हटा दिया गया था।