जोधपुर. जैसलमेर के रेतीले धोरों से लेकर गुजरात बॉर्डर से सटे आबू तक बिजली के अंडरग्राउंड सिस्टम में खामी आती है तो घंटों इंतजार के सिवाय कोई चारा नहीं। इसका कारण है जोधपुर डिस्कॉम के छह जिलों में अंडरग्राउंड फॉल्ट ढूंढने की एक ही मशीन होना। डिस्कॉम ने सिर पर मंडराते करंट के खतरे को दूर करने के लिए करीब तीन वर्ष पहले सभी 10 जिलों के शहरों का आधा बिजली सिस्टम अंडरग्राउंड कर दिया। सिस्टम में आने वाली खामी को पकडऩे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जोधपुर मुख्यालय पर एक मशीन रहती है, जो जरूरत पडऩे पर सिरोही जिले से लेकर जैसलमेर तक जाती है।