10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर मण्डल में साढ़े सात साल में चली महज 8 नई ट्रेनें

- जोधपुर-जयपुर सेक्शन पर चली सिर्फ एक द्विसाप्ताहिक ट्रेन
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 07, 2021

जोधपुर मण्डल में साढ़े सात साल में चली महज 8 नई ट्रेनें

जोधपुर मण्डल में साढ़े सात साल में चली महज 8 नई ट्रेनें

जोधपुर।
न्यायिक राजधानी जोधपुर से प्रदेश की राजधानी जयपुर के बीच बिना ठहराव करने वाली हमसफ र ट्रेन के अलावा सप्ताह में दो दिन चलने वाली 18243/44 भगत की कोठी-बिलासपुर ट्रेन का ही संचालन जोधपुर-जयपुर सेक्शन पर पिछले साढ़े सात साल में हो पाया। रेलवे ने इस रूट की ओर बिल्कुल ध्यान ही नहीं दिया जबकि मण्डल में साढ़े सात में इन दोनों ट्रेनों के अलावा 6 नई ट्रेनें चली है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में रेलवे ने स्वयं यह जवाब दिया है।
---
यात्रियों को नहीं मिल रहा फायदा
आरटीआई कार्यकर्ता दीनदयाल बंग ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने नई ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई इसलिए नई ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिसका खमियाजा जोधपुर-जयपुर रूट के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
---
8 नई ट्रेनें चली
- 14817/18 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस
- 14819/20 भगत की कोठी-साबरमती
- 18243/44 भगत की कोठी-बिलासपुर
- 15623/24 भगत की कोठी-कामाख्या
- 14815/16 भगत की कोठी-ताम्बरम
- 19043/44 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस
- 18245/46 बीकानेर-बिलासपुर
- 14719/20 बीकानेर-बिलासपुर
इनमें से 14719/20 बीकानेर-बिलासपुर अंत्योदय एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया था। इनमें जोधपुर-जयपुर रूट पर नई ट्रेनों के रूप में सिर्फ 18243/44 भगत की कोठी-बिलासपुर ट्रेन और हमसफ र ट्रेन ही चली है। जिसका ठहराव जोधपुर से सीधे जयपुर हो रहा है। बीच के छोटे-बड़े स्टेशनों को हमसफ र ट्रेन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं वर्तमान में इस रूट पर एक भी पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है ।
--
7 ट्रेनों का विस्तार
- 14705/06 दिल्ली सराय-सुजानगढ़ का भगत की कोठी तक।
- 15013/14 काठगोदाम-भगत की कोठी का जैसलमेर तक।
- 74837/38 जोधपुर-भीलड़ी का पालनपुर तक।
- 16507/08 बेंगलूरु-भगत की कोठी का जोधपुर तक।
- 19225/26 जम्मूतवी-बठिंडा का जोधपुर तक।
- 16533/34 बेंगलूरु-भगत की कोठी का जोधपुर तक।
- 12323/24 हावड़ा-आनंद विहार का बाड़मेर तक विस्तार हुआ है।
इनमें जोधपुर से जयपुर रूट पर चलने वाली एक भी ट्रेन नहीं है।
--