17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: पूर्व एनएसजी कमांडो के घर से मिले नकद 1.06 करोड़ रुपए, 8 किलो अफीम का दूध भी बरामद

जोधपुर शहर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बनाड़ थाना पुलिस ने पूर्व एनएसजी कमांडो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर 8 किलो अफीम का दूध, 1 करोड़ 6 लाख रुपए की नकदी और एक कार जब्त की है।
2 min read
Google source verification
Jodhpur Drug Bust

पूर्व एनएसजी कमांडो के घर ड्रग्स का भंडाफोड़। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Jodhpur Drug Bust : जोधपुर। शहर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बनाड़ थाना पुलिस ने पूर्व एनएसजी कमांडो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर 8 किलो अफीम का दूध, 1 करोड़ 6 लाख रुपए की नकदी और एक कार जब्त की है। बरामद नकदी का अधिकांश हिस्सा 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों में था, जिन्हें गिनने में पुलिस टीम को पूरी रात लग गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अफीम के दूध की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी। करोड़ों रुपए के इस कैश का मुख्य जरिया क्या है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रतनसिंह पुत्र हनुमानराम सिंवर जाट है, जो पहले असम राइफल्स में जवान रह चुका है और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में कमांडो के रूप में भी सेवाएं दे चुका है। पुलिस को उसके नशा तस्करी में लिप्त होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एकता नगर, रमजान का हत्था स्थित उसके मकान पर दबिश दी गई। आरोपी के ठिकाने पर 500-500 रुपए के नोटों की इतनी गड्डियां मिली कि उन्हें गिनते-गिनते सुबह हो गई।

घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के कारण उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान घर से 8 किलो अफीम का दूध और 1.06 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। साथ ही एक कार को भी जब्त किया गया है।

बरामद करोड़ों रुपए कहां से आए, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का मकान शहर के पॉश इलाके में स्थित है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम के दूध की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और बरामद करोड़ों रुपए का स्रोत क्या है।

पुलिस खंगाल रही कुंडली

सेना में सेवाएं दे चुके रतन का पुलिस आपरा​धिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। यह तस्करी में कब से लिप्त है इस बारे में पड़ताल की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी असम राइफल्स में नौकरी करने के दौरान तस्करों के सम्पर्क में आया। उन्हीं सम्पकों के जरिए वह काले कारनामों में लिप्त हो गया।