11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर : जिले में भाजपा का एक नया चेहरा, 8 विधायकों को फिर मौका
Play video

जोधपुर : जिले में भाजपा का एक नया चेहरा, 8 विधायकों को फिर मौका

- जोधपुर की 10 सीटों पर भाजपा ने देर रात जारी की सूची -भाजपा की देर रात सूची जारी, जोधपुर में वर्तमान विधायकों के घर बधाई का तांता
Google source verification

जोधपुर.

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार देर रात पहली सूची जारी कर दी। जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। 8 विधायकों को रिपीट किया गया है। जबकि जोधपुर शहर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक के स्थान पर उनके भतीजे को मौका दिया गया है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में नए चेहरों को मौका देने और कई विधायकों के टिकट काटने की अफवाहों को विराम दे दिया गया है। भाजपा ने जिले में 9 में से 8 विधायकों को रिपीट किया है। जबकि शहर विधायक कैलाश भंसाली के भतीजे अतुल भंसाली को मौका दिया गया है। पिछले चुनाव में सरदारपुरा सीट पर हार का सामना कर चुके प्रत्याशी शम्भूसिंह खेतासर को पुन: टिकट दिया गया है।

 

देखें जोधपुर जिले के विधानसभा में किसको कहां से दिया टिकट–


सूरसागर – सूर्यकांता व्यास
सरदारपुरा – शम्भूसिंह खेतासर
लूणी – जोगाराम पटेल
जोधपुर शहर – अतुल भंसाली
ओसियां- भैराराम चौधरी
शेरगढ़- बाबूसिंह राठौड़
फलोदी- पब्बाराम विश्नोई
बिलाड़ा- अर्जुनलाल गर्ग
भोपालगढ़- कमसा मेघवाल
लोहावट- गजेन्द्रसिंह खींवसर