29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर की पहली महिला महापौर ओम कुमारी गहलोत का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी श्रद्धांजलि

Om Kumari Gehlot passed away: ओम कुमारी सहजता और विनम्रता के लिए जानी जाती थीं। उनका नाम कभी भी विवाद में नहीं रहा। उनका जन्म साल 1937 में हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification
Om Kumari Gehlot passed away

पत्रिका फोटो

राजस्थान के जोधपुर की पूर्व महापौर ओम कुमारी गहलोत का सोमवार रात को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। कुछ समय पहले वे एम्स में भी भर्ती रही। गहलोत जोधपुर की प्रथम महिला महापौर रहीं। वे 2004 से 2009 तक महापौर रहीं। इससे पहले वह शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर्ड हुई थीं।

विवादों से रहीं दूर

ओम कुमारी सहजता और विनम्रता के लिए जानी जाती थीं। उनका नाम कभी भी विवाद में नहीं रहा। उनके कार्यकाल में ही जोधपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बने नगर निगम के खुद के नए भवन में कार्यालय शिफ्ट हुआ था। उनका जन्म साल 1937 में हुआ था। उनके पिता का नाम बस्तीराम गहलोत था।

साल 1983 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल ने सम्मानित किया तथा वर्ष 1999 में बार-टू-मेडल ऑफ मेरिट पदक प्रदान किया गया। 1999 में जोधपुर नगर निगम के वार्ड 41 से पार्षद चुनी गई तथा 4 नवंबर 2004 को इसी वार्ड से पुनः जीत कर महापौर की अहम जिम्मेदारी संभाली। वे कांग्रेस पार्टी की सक्रिय नेता थीं।

यह भी पढ़ें- पिता की लाडली Priyanka Bishnoi: जानिए RAS अधिकारी बनने का सफर और दुखद अंत

वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए ओम कुमारी गहलोत को श्रद्धांजलि दी है। गहलोत ने लिखा कि जोधपुर की प्रथम महिला महापौर डॉ ओम कुमारी गहलोत का निधन बेहद दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

यह वीडियो भी देखें

Story Loader