10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर को मिली 43 टन ऑक्सीजन

- रविवार देर रात जामनगर से दो व भिवाड़ी से पहुंचा एक टेंकर
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 26, 2021

जोधपुर को मिली 43 टन ऑक्सीजन

जोधपुर को मिली 43 टन ऑक्सीजन

जोधपुर।
कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी से जूंझ रहे जोधपुर के अस्पतालों को सोमवार को करीब 43 टन ऑक्सीजन मिली, जो मरीजों के काम आ सकेंगी। इसके लिए रविवार देर रात जामनगर से ऑक्सीजन के दो टेंकर व भिवाड़ी से एक टेंकर जोधपुर पहुंचा। जिनको प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की टीम एस्कॉर्ट करके लेकर आई। आरटीओ आरएन बडगुर्जर के अनुसार, शनिवार को दो खाली टेंकर एयरक्राफ्ट से जामनगर पहुंचे थे। बाद में, आरटीओ के निरीक्षक गोपेश भाटी व कर्मचारी करणीसिंह जामनगर पहुंचे, जो दोनों टेंकर के साथ रविवार सुबह करीब 4 बजे जामनगर से जोधपुर के लिए रवाना हुए। आरटीओ की फ्लाइंग टीम ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया व एक अलग लेन बनाकर टेंकर को एस्कॉर्ट करके लाई। इस कार्य में आबू रोड, सिरोही, सुमेरपुर, पाली व जोधपुर की फ्लाइंट टीमों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एस्कॉर्ट किया व देर रात करीब 1 बजे दो टेंकर जोधपुर पहुंचे। इन दोनों टेंकरों की क्षमता करीब 13 व 14 टन है।
--
भिवाडी से पहुंचा एक टेंकर
वहीं भिवाड़ी से करीब 15.88 टन का ऑक्सीजन टेंकर देर रात जोधपुर पहुंचा।