12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट मचाएगा दक्षिण अफ्रीका में धूम, राज्य सरकार निर्यातकों को दे रही ये सौगात
Play video

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट मचाएगा दक्षिण अफ्रीका में धूम, राज्य सरकार निर्यातकों को दे रही ये सौगात

-जोधपुर के 10 निर्यातक जाएंगे वहां लगने वाले फेयर में
Google source verification

जोधपुर. साउथ अफ्रीका में 8 से 10 अगस्त तक होने वाले हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर के इंटरनेशनल सोर्सिंग फेयर में जोधपुर के 10 हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक शामिल होंगे। राज्य सरकार की ओर से जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के 10 सदस्य रियायती दरों पर भाग लेकर अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। इनको एमएसएमई स्कीम के तहत रियायती दरों पर स्टॉल उपलब्ध कराई जाएगी। जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत दिनेश ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका सरकार के फोकस मार्केट एजेण्डे के अंतर्गत आता है। जोधपुर के निर्यातकों के लिए वहां प्रचुर संभावनाएं हैं। कुछ वर्षों में अफ्रीका के खरीदारों का रुझान भारत (विशेषकर जोधपुर) के हैण्डीक्राफ्ट की ओर बढ़ा है। अन्तरराष्ट्रीय बिजनेस के लिहाज से नया उभरते क्षेत्र को देखते हुए सरकार ने वहां हैण्डीक्राफ्ट फेयर में निर्यातकों को भेजने का निर्णय किया है। एसोसिएशन सचिव मनीष पुरोहित ने बताया कि विश्वव्यापी मंदी के दौर में यह फेयर निर्यातकों के लिए राहत लाया है। यह मंदी से उभरने का सुनहरा मौका है। निर्यातकों को दक्षिण अफ्रीका में भाग लेने का पहला मौका मिला है।