10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में एक पखवाड़े से पारा 33 डिग्री के पास

Rajasthan Weather update - इस सप्ताह दिन-रात के तापमान के लुढकऩेक की संभावना- माउंट आबू में पारा 5 डिग्री पर
2 min read
Google source verification
जोधपुर में एक पखवाड़े से पारा 33 डिग्री के पास

जोधपुर में एक पखवाड़े से पारा 33 डिग्री के पास

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी तापमान में उतार चढ़ाव के साथ रात में गुलाबी सर्दी और दिन में सामान्य मौसम बना रहा। जोधपुर में पिछले पखवाड़े से दिन का तापमान लगभग स्थिर है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब इस सप्ताह दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट की संभावना है। सप्ताहांत में दिन का तापमान तीस डिग्री के पास पहुंचने का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा। सुबह हल्की सर्दी रही। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य होता गया। दिन चढऩे के साथ तीखी धूप में चुभन भी हो रही थी। दिनभर सामान्य मौसम बना रहा। दोपहर में तापमान 33.5 डिग्री पर पहुंचा। शाम ढलने के बाद मौसम में फिर से ठंडक घुलने लग गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

केवल फलोदी में पारा 35 डिग्री पार
प्रदेश में केवल जोधपुर जिले के फलोदी में दिन का तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री मापा गया। रात में भी खास सर्दी नहीं थी। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 17.5 व अधिकतम 34.6 डिग्री मापा गया। जैसलमेर में रात का पारा 16.3 व दिन का 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भीलवाड़ा 9.6 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठंडा मैदानी जिला मुख्यालय रहा। चूरू में पारा 10.5 डिग्री रहा।

शहर में 15 दिनों से लगभग स्थिर है दिन का तापमान
तिथि------ न्यूनतम तापमान ----- अधिकतम तापमान
8 नवम्बर ------ 15.2 ------ 33.5
7 नवम्बर ------15.5 ------ 33.1
6 नवम्बर ------15.3 ------ 32.8
5 नवम्बर ------ 13.1 ------ 32.2
4 नवम्बर ------ 12.9 ------ 32.5
3 नवम्बर ------12.7 ------ 33.1
2 नवम्बर ------ 14.2 ------ 33.1
1 नवम्बर ------ 16 ------ 32.5
31 अक्टूबर------16.9 ------ 33.3
30 अक्टूबर ------15.9 ------ 33.5
29 अक्टूबर ------ 15.2 ------ 33.2
28 अक्टूबर ------ 15.2 ------ 33.4
27 अक्टूबर ------18.3 ------ 33.3
26 अक्टूबर ------ 17 ------ 34.1