10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर: एम्स में इलाज करवाने जा रहे हैं तो जान लें यह बात

अब एम्स में नहीं मिलेगा ऐसे लोगों को प्रवेश  
less than 1 minute read
Google source verification
 Jodhpur: If you are going to get treated in AIIMS then know this thing

जोधपुर: एम्स में इलाज करवाने जा रहे हैं तो जान लें यह बात


जोधपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में यदि आप भी बिना हैलमेट पहने दुपहिया वाहन लेकर अंदर जा रहे हैं तो अब आपकों एम्स में जाने से गेट पर ही रोक लिया जाएगा। एम्स प्रशासन की ओर से रोड सेफ्टी व बिना हेलमेट के होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में एक आदेश जारी कर ऐसा निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब दुपहिया वाहन चालक व पीछे की सीट पर बैठी सवारी दोनों के सिर पर हैलमेट पहना होने पर ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इन आदेशों की सख्ती से पालना के लिए एम्स के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों, सुरक्षा सुपरवाइजर को निर्देर्शित किया गया है। ऐसे में यदि आप भी यदि आप भी बिना हैलमेट पहने दुपहिया वाहन लेकर अंदर जा रहे हैं तो अब आपकों एम्स में जाने से गेट पर ही रोक लिया जाएगा। तो अब एम्स जा रहे हैं तो हैलमेट पहनकर अवश्य जाएं।