10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर: दूसरी डोज के लिए पौने आठ लाख लोगों की ‘तलाश’

-टीका न लग पाने के चलते मंडरा रहा इन पर कोरोना का खतरा
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर: दूसरी डोज के लिए पौने आठ लाख लोगों की ‘तलाश’

जोधपुर: दूसरी डोज के लिए पौने आठ लाख लोगों की ‘तलाश’

जोधपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इन दिनों 7 लाख 75 हजार 64 लोगों की दूसरी डोज टीकाकरण कराने के लिए बेताब है, लेकिन ये लोग मोबाइल पर मैसेज व अन्य प्रकार के संदेशों के बावजूद भी कोविड टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक ऐसे लोग खुद की जान भी खतरे में डाल रहे हैं, क्योंकि जब तक टीके की दूसरी डोज नहीं लगेगी, तब तक बॉडी फुल इम्यूनाइज्ड नहीं होगी। ऐसे लोगों को दोबारा कोरोना होने व भयावह रूप से होने का खतरा भी है। उल्लेखनीय हैं कि 1 लाख 12 हजार 6 सौ 30 जनों की कोवैक्सीन डोज बाकी है और 6 लाख 62 हजार 4 सौ 34 जनों की द्वितीय डोज शेष हैं।

शहर व ओसियां में सबसे ज्यादा लापरवाही
जोधपुर व ओसियां ब्लॉक टीकाकरण को लेकर सर्वाधिक लापरवाह है। आंकड़ों को देखें तो जोधपुर शहर में 2 लाख 16 हजार 7 सौ 50 जनों को द्वितीय डोज ड्यू चल रही है। वहीं ओसियां ब्लॉक में 83 हजार 57 जने अभी तक द्वितीय डोज लगवाने नहीं पहुंचे। जबकि इन दिनों वैक्सीनेशन सेंटर सूने पड़े हैं। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की बजाय ऑफलाइन टीके लग रहे हैं। उसके बावजूद लोग नहीं आ रहे।

जानिए हालत
ब्लॉक- कोवैक्सीन वंचित- कोविशिल्ड वंचित- कुल द्वितीय डोज से वंचित

जोधपुर शहर- 45553-171197-216750

बालेसर- 9921-44779-54700

बावड़ी- 2552-30776-33328

बाप-8410-25837-34247

भोपालगढ़-7056-44454-51510

बिलाड़ा-5758-59268-65026

लूणी-7719-66931-216750

मंडोर-3772-34003-37775

ओसियां-9174-73883-83057

फलोदी-6537-72720-79257

शेरगढ़-6178-38586-44764

सेकंड डोज के बाद बनेगी इम्युनिटी
द्वितीय डोज जिन लोगों ने नहीं लगवाई है, वे आकर लगवा लें। द्वितीय डोज के बाद ही कोरोना संक्रमण से लडऩे के लिए अच्छी इम्यूनिटी बनती है। कोरोना संक्रमण के खतरे को भी टाला जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग हर रोज वैक्सीनेशन करवा रहा है।
- डॉ. कौशल दवे, आरसीएचओ