10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेट के पास कम पड़ गए जहाज, जोधपुर-मुम्बई फ्लाइट रद्द

बोइंग 737-मैक्स पर रोक के बाद विमान कम्पनियों की बढ़ी परेशानी
less than 1 minute read
Google source verification
jet

जेट के पास कम पड़ गए जहाज, जोधपुर-मुम्बई फ्लाइट रद्द

जोधपुर. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से बोइंग के 737-मैक्स यात्री जहाज पर रोक लगाने के बाद जेट एयरवेज ने बुधवार को कई उड़ानें रद्द कर दी। हालांकि जोधपुर आने वाली कोई भी एयरलाइन कम्पनी 737-मैक्स का उपयोग नहीं करती लेकिन जेट एयरवेज के पास अन्य रूट पर जहाज कम पड़ जाने से बुधवार को कम्पनी को मुम्बई-जोधपुर और जोधपुर-मुंबई फ्लाइट रद्द करनी पड़ी।

जेट की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट, बोइंग के 737-200 यात्री जहाज के साथ सुबह 10 बजे जोधपुर पहुंचती है और यही जहाज 11.30 बजे जोधपुर-मुंबई फ्लाइट के रूप में रवाना होता है। बुधवार को फ्लाइट शेड्यूल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। एयर इंडिया और स्पाइस जेट के पास अन्य यात्री जहाज है। उनकी यात्री सेवाएं सुचारू रही। गौरतलब है कि पिछले दिनों इण्डोनेशियाई एयरलाइंस कम्पनी का यात्री जहाज आदिस अबाबा से केन्या की राजधानी नेरोबी उड़ान भरते वक्त कुछ ही समय में क्रेश हो गया था। जिसमें सभी 156 यात्री मारे गए थे। यह बोइंग का 737-मैक्स था। बोइंग के इस विमान में सुरक्षा संबंधी समस्या होने से भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों ने इसकी उड़ानों पर रोक लगा दी है। भारत में इस जहाज का इस्तेमाल जेट, स्पाइस जेट व इंडिगो करती है।