
पत्रिका फोटो
राजस्थान के जोधपुर नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ की अध्यक्षता में निगम सभागार में बजट बैठक हुई। सदन ने 843.70 करोड रुपए का बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया। बजट में शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। साथ ही नगर निगम की आय बढ़ाने को लेकर भी कई प्रस्ताव शामिल किए गए।
महापौर ने अंतिम बजट में शहर को कई बड़ी सौगात दी। इसमें प्रत्येक वार्ड में पार्षद निधि से 50 लाख रुपए के विकास कार्य करवाने के साथ ही माचिया सफारी पार्क के पास स्थित 30 बीघा जमीन पर 10 करोड़ की लागत से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से खेल स्टेडियम बनाने की बड़ी घोषणाएं की।
बैठक के दौरान विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि निगम उत्तर की महापौर व पार्षदों ने बजट बैठक को स्थगित किया। ये लोकतंत्र की हत्या है। इस बात पर कांग्रेसी पार्षद भड़क गए। कुछ पार्षद वॉकआउट करने के लिए उठे, लेकिन थोड़ी देर में ही बैठ गए।
बैठक के दौरान पार्षद प्रदीप बेनीवाल ने सदन में पत्रिका में प्रकाशित खबर को दिखाते हुए कहा कि आवारा श्वान स्थानीय नागरिकों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों को भी काट रहे हैं। बजट बैठक में राजस्थान पत्रिका की ओर से किए गए फर्जी पट्टों के खुलासे की प्रकाशित खबरों के पोस्टर बनाकर गले में टांग कर वार्ड 62 के पार्षद महेंद्र परिहार पहुंचे।
बैठक के दौरान भाजपा पार्षद प्रदीप बेनीवाल ने बताया कि रसोई संख्या 1122 नगर निगम दक्षिण की ओर से डालीबाई मंदिर के पास अलॉट की गई, लेकिन वर्तमान में इसका संचालन निगम उत्तर के क्षेत्र (न्यू कोहिनूर के पास) हो रहा है। बेनीवाल ने कहा कि पिछले 18 माह तक के भुगतान किसने किया, इसकी जांच की जाए। साथ ही उन्होंने जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में एक विवादित भूखंड पर चल रही व्यावसायिक गतिविधि के बारे में जांच करने की मांग की।
शहर विधायक अतुल भंसाली ने गत वर्ष भी निगम दक्षिण की बजट बैठक में अधिकारियों पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बजट बैठक के दौरान सीधे तौर पर कहा था कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। पांच साल में कांग्रेस की सरकार थी। भाजपा के बोर्ड ने विपरीत परिस्थितियों में काम किया। दक्षिण का पैसा भी उत्तर के मार्फत आया। उन्होंने कहा कि अधिकारी झूठा बजट क्यों बनाते हैं।
यह वीडियो भी देखें
वर्ष 2023-24 के बजट में पूर्व विधायक कैलाश भंसाली मार्ग, डॉ गोवर्धन लाल पाराशर मार्ग, सेठ बद्रीदास मूंदडा मार्ग, जेठमल अग्रवाल मार्ग और रामप्रसाद दाधीच मार्ग का अनुमोदन स्वीकृत किया गया था, लेकिन अभी तक एक भी नाम के लिए सड़क तय नहीं की गई है। वहीं बुधवार की बैठक में भी पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व विधायक मोहन मेघवाल, पार्षद रहीं रमा ओझा, गुरु जंभेश्वर, रिटायर्ड आइपीएस बीआर ग्वाला के नाम से सड़क नामकरण के प्रस्ताव पारित किए गए। कौन सी सड़क किसके नाम से होगी वो अभी तक तय नहीं हुआ है।
Published on:
13 Feb 2025 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
