
jodhpur municipal corporation
केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले सिटी सर्वे के लिए अधिकारियों के अनुसार नगर निगम पूरी तरह से तैयार है और पूर्व सर्वेक्षण के दौरान रही कमियों को पूरा कर लिया गया है। इस कारण सर्वेक्षण रेटिंग मे सुधार की पूरी उम्मीद है।
टीम जोधपुर पंहुचेगी
महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि रविवार को सर्वेक्षण टीम जोधपुर पंहुचेगी और यह टीम शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा करेगी। साथ ही यहां के लोगों से बातचीत कर फ ीडबैक लेगी। इसके अलावा टीम ऑफि स परिसर में रिकॉर्ड संधारण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेगी।
कार्यक्रम आयोजित किए
ओझा ने बताया कि निगम ने इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण की पूरी तैयारी कर ली है। शहरवासियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसका व्यापक असर भी देखने को मिला।
आयुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए क्वालिटी सर्वेक्षण टीम के दौरे के मद्देनजर शनिवार को निगम आयुक्त अरुणकुमार हसीजा ने निगम अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफ ाई व्यवस्था का जायजा लिया।
कई क्षेत्रों का दौरा
आयुक्त के साथ एक्सईएन सुमनेश माथुर, विनोद व्यास व सम्पत मेघवाल ने जोधपुर के राई का बाग, भगत की कोठी रेलवे स्टेशन, राई का बाग बस स्टैंड , कमला नेहरू नगर बस स्टैंड और राजीव गांधी कॉलोनी कच्ची बस्ती सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर यहां की सफ ाई व्यवस्था के साथ ही इन क्षेत्रों मे बने पब्लिक टॉयलेट्स की सफ ाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निगम का दावा : इस बार इन बिन्दुओं पर काम
पिछली बार हुए सिटी सर्वे के दौरान जोधपुर काफ ी पिछड़ गया था, लेकिन इस बार सर्वेक्षण से पूर्व महापौर ने वर्ष भर इस दिशा मे काम किया और यही कारण है कि इस बार जोधपुर बहुत अच्छी स्थिति में है। महापौर ने बताया कि इस बार शहर के 22 वार्डों को ओडीएफ वार्ड घोषित किया गया। साथ ही वेस्ट टू एनर्जी संयत्र के लिए एग्रीमेंट भी कर लिया गया है।
अलग से टेंडर किए गए
इसके अलावा शहर की मुख्य सड़कों की सफ ाई के लिए भी अलग से टेंडर किए गए हैं। ओझा ने बताया कि निगम की ओर से स्वच्छता एप डाउनलोड करने और आमजन को जागरुक करने के लिए शहर में विभिन्न जगहों पर बैनर लगाने के साथ ही कॉलेज कैम्पस मे जाकर युवाओं को इस एप के बारे में जानकारी दी गई।
स्थापित किया गया कंट्रोल रूम
स्वच्छ भारत मिशन के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, ताकि आमजन की समस्याओं का शीध्र समाधान किया जा सके। निगम की ओर से वैंडिग कमेटी का गठन कर सर्वे भी किया जा चुका है और रैग पिकर सर्वे भी पूरा कर उन्हें परिचय पत्र भी वितरित किए गए हैं।
इन बिंदुओं पर पिछड़ सकता है निगम
घर-घर कचरा संग्रहण : निगम की ओर से घर-घर कचरा संग्रहण की योजना अभी तक पूरे शहर में मूर्त रूप नहीं ले पाई है। यह योजना अभी भी शहर के कुछ हिस्सों में ही चल रही है। हालांकि निगम की ओर से पूर्व में भी यह योजना शुरू करने के प्रयास किए गए थे, लेकिन केवल एक कंपनी ने इस कार्य का ठेका शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए लिया था। इस कारण यह योजना शुरू नहीं हो पाई। उसके बाद से निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे है, लेकिन अभी तक घर-घर कचरा संग्रहण योजना पूर्ण रूप से शुरू नहीं हो पाई है।
पब्लिक टॉयलेट : निगम को पूरे शहर में कुल 25 पब्लिक टॉयलेट बनाने थे। उसमें से अभी तक सिर्फ 5 पब्लिक टॉयलेट ही तैयार हो पाए हैं। इसके अलावा 5 टॉयलेट का कार्य चल रहा है, जबकि 15 टॉयलेट का कार्य अटका हुआ है।
यह होगा असर : यह दोनों ही बिंदु जनता से जुड़े हुए हैं। सर्वे के दौरान शहरवासियों की राय इस बार भी सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। जनता इन दोनों बिंदुओं पर सर्वे टीम को अगर निगेटिव राय देती है, तो इससे निगम की रैन्किंग पर बहुत असर पड़ सकता है। इन दोनों ही मुद्दों पर अगर कम अंक मिलते हैं तो निश्चित तौर पर अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही शहर की रैन्किंग प्रभावित होगी।
......
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
