21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा वृंदावन के यमुना नदी में दिखा पांच फन वाला कालिया नाग? जानें सच्चाई

five-headed Kaliya cobra was spotted in Yamuna River. मथुरा वृंदावन के यमुना नदी में पांच फन वाला कालिया नाग दिखाई पड़ने का लोगों ने दावा किया है। बताया गया कि इतना बड़ा सांप उन्होंने नहीं देखा है। कुछ लोग कृष्ण जन्मभूमि से जोड़कर देख रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
पांच फन वाला कालिया नाग फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

Five-headed Kaliya cobra spotted in Yamuna River मथुरा वृंदावन के यमुना नदी में कालिया नाग दिखाई पड़ने की चर्चा जोड़ों पर है, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।‌ जिसे शेयर भी किया जा रहा है। इस संबंध में कई प्रकार के कमेंट आ रहे हैं। वायरल वीडियो में पांच वाला नाग दिखाया जा रहा है। अलग-अलग वीडियो में कई दावे किए जा रहे हैं। कोई मथुरा का तो कोई वृंदावन का वीडियो बता रहा है। इसी प्रकार का एक वीडियो सात फन वाला वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई पड़ रहा है कि नाव में बैठकर कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं।


कृष्ण जन्मभूमि पर कालिया नाग

उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन की किसी नदी में कालिया नाग निकालने की चर्चा जोरों पर है। किसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है? वीडियो में सांप पानी की लहरों में अंदर-बाहर आ जा रहा है। जिसके पांच फन हैं। लोगों का दावा है कि यह कालिया नाग यमुना नदी में दिखाई पड़ा है। ‌वीडियो वायरल करने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने खुद यह वीडियो बनाया है। कृष्ण की जन्मभूमि पर कालिया नाग के आने की बात कही जा रही है।

क्या यह एआई जनरेटेड वीडियो है?

लेकिन गौर से देखने पर कुछ और ही निकल कर सामने आया। वीडियो को AI से बनाया गया है और यह इतनी सफाई से बनाया गया है कि जल्दी कोई इसकी पहचान नहीं कर सकता है। ‌वायरल वीडियो में पानी के अंदर से सांप का निकलना और फिर अंदर जाना बनावटी लगता है। मेटा एआई के अनुसार यह वीडियो एआई जेनरेटेड है। इसे काफी होशियारी से बनाया गया है, लेकिन पानी में सांप की हरकतें और पानी की लहर वास्तविक नहीं लग रही हैं, जिससे यमुना नदी में पांच फन वाला कालिया नाग देखने का दावा फर्जी है।